गुरुवार, 26 नवंबर 2026 02:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
बिजनेस अखिल भारतीय 13,235 व्यूज

Miss Universe 2026: टॉप 12 से बाहर हुईं भारत की Kaziah Liz Mejo, विजेता को मिलेगा ₹2.35 करोड़ का प्राइज मनी!

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 10:30 AM IST
Miss Universe 2026: टॉप 12 से बाहर हुईं भारत की Kaziah Liz Mejo, विजेता को मिलेगा ₹2.35 करोड़ का प्राइज मनी!

Miss Universe 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 19 वर्षीय Kaziah Liz Mejo का सफर टॉप 12 में पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया। केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली Kaziah ने प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 30 में जगह बनाई थी, लेकिन वह अगले राउंड में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकीं।

वहीं, Miss Universe 2026 का खिताब जीतने वाली प्रतियोगी को मिलने वाली प्राइज मनी और दूसरी लग्जरी सुविधाएं भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की विजेता को करीब 2. 35 करोड़ रुपये की कैश प्राइज मनी मिल सकती है।

इसके अलावा हर महीने लाखों रुपये का अलाउंस, न्यूयॉर्क में रहने के लिए अपार्टमेंट और 3,150 हीरों से सजा खास क्राउन भी मिलेगा। Miss Universe 2026: विजेता को कितना प्राइज मनी? Nacionale की रिपोर्ट के मुताबिक, Miss Universe 2026 का खिताब जीतने वाली प्रतियोगी को करीब 250,000 डॉलर यानी लगभग 2.

35 करोड़ रुपये की कैश प्राइज मनी मिलने की खबर है। इसके अलावा विजेता को अपने एक साल के कार्यकाल के दौरान हर महीने करीब 50,000 डॉलर यानी लगभग 47 लाख रुपये का अलाउंस भी मिलने की रिपोर्ट है। हालांकि, इन आंकड़ों को आधिकारिक तौर पर Miss Universe Organization ने सार्वजनिक नहीं किया है।

ये रकम मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले साल की विजेता को लेकर सामने आई जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में वास्तविक प्राइज मनी और मासिक भुगतान में बदलाव संभव है। यह मासिक अलाउंस विजेता की व्यक्तिगत कमाई के साथ-साथ उसके आधिकारिक कामकाज, प्रोजेक्ट्स और ग्लोबल एंबेसडर की जिम्मेदारियों से जुड़ा बताया गया है।

Miss Universe का खिताब जीतने के बाद विजेता को केवल कैश प्राइज ही नहीं मिलती, बल्कि पूरे एक साल के लिए कई सुविधाएं भी दी जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजेता को न्यूयॉर्क में रहने के लिए अस्थायी अपार्टमेंट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा आधिकारिक कार्यक्रमों और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए फ्लाइट, होटल और ट्रैवल से जुड़ा खर्च भी कवर किया जाता है।

विजेता को स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, हेयर एक्सपर्ट और इमेज कंसल्टेंट जैसी प्रोफेशनल सुविधाएं भी मिलती हैं। इस दौरान विजेता को दुनिया भर में अलग-अलग कार्यक्रमों, मीडिया इंटरव्यू, चैरिटी इवेंट और ब्रांड से जुड़े आयोजनों में हिस्सा लेना होता है। यानी Miss Universe का खिताब केवल एक ब्यूटी पेजेंट की जीत नहीं, बल्कि पूरे एक साल की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी भी लेकर आता है।

Miss Universe 2026 के 75वें संस्करण के लिए एक खास क्राउन तैयार किया गया है। इसे 'The Radiance of Eternal Legacy' नाम दिया गया है। इस क्राउन में 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड के साथ 3,150 ब्रिलियंट-कट डायमंड लगाए गए हैं।

इस खास क्राउन को ज्वेलर George Wittels ने Maison d'OR के साथ मिलकर डिजाइन किया है। इसके डिजाइन में तीन बड़े डायमंड भी शामिल हैं, जिन्हें बीते दौर की उपलब्धियों, वर्तमान में बदलाव लाने वाली महिलाओं और आने वाली पीढ़ी का प्रतीक बताया गया है। हालांकि, यह क्राउन विजेता की निजी संपत्ति नहीं होता।

विजेता इसे अपने आधिकारिक कार्यकाल और कार्यक्रमों के दौरान पहनती है और अगले साल नई Miss Universe को सौंप देती है। इसकी आधिकारिक कीमत भी सार्वजनिक नहीं की गई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

Jio का ₹50 वाला नया अनलिमिटेड नाइट डेटा पैक लॉन्च, रात भर करें अनलिमिटेड डाउनलोडिंग और स्ट्रीमिंग!

बिजनेस • अखिल भारतीय

SEBI KYC अपडेट: 24 दिसंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका पैसा

बिजनेस • अखिल भारतीय

Share Market में नवंबर में बड़ा खेल: FIIs की रिकॉर्ड खरीदारी, रिटेल निवेशकों ने बेचे ₹24,953 करोड़ के Stocks

बिजनेस • अखिल भारतीय

Crystal Crop Protection IPO: अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का सही तरीका, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?

बिजनेस • Mumbai

26/11 Mumbai Attacks :18 साल बाद भी याद हैं जख्म, भारतीय अर्थव्यवस्था को कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी?

बिजनेस • अखिल भारतीय

पोस्ट ऑफिस ग्राहकों के लिए बड़ी खबर: ₹2,632 करोड़ से बदलेगी डाकघर की तस्वीर, जानें क्या होगा फायदा

बिजनेस • Mumbai

Gold Price Today: 26 नवंबर को सोने की कीमतों में क्या हुआ बदलाव? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

बिजनेस • अखिल भारतीय

'नोटिस की चल रही है जांच', भारत ने ट्रंप की 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी का किया खंडन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल