भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2021–22 सीरीज I के प्री-मैच्योर रिडेम्पशन के लिए ₹12,612 प्रति ग्राम की कीमत तय की है। यह किश्त बुधवार, 25 नवंबर 2026 को रिडीम हो रही है। रिडेम्पशन की यह कीमत 19, 20 और 23 नवंबर के IBJA 999 गोल्ड रेट्स के सिंपल एवरेज के आधार पर तय की गई है।
अगर आपने रिडेम्पशन के लिए अप्लाई किया है, तो अपने बैंक खाते और पे-आउट डिटेल्स की सही जानकारी जरूर जांच लें। ध्यान दें कि इसका फायदा केवल उन्हीं निवेशकों को मिलेगा, जिन्होंने RBI की तय समय-सीमा के भीतर प्री-मैच्योर रिडेम्पशन की रिक्वेस्ट डाली थी। इस किश्त के लिए विंडो 23 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक खुली थी।
अगर आप आने वाली विंडोज में पैसा निकालना चाहते हैं, तो ब्याज की तारीख से कम से कम 10 दिन पहले अपने बैंक, DP या RBI रिटेल डायरेक्ट के जरिए आवेदन कर दें और एक्नॉलेजमेंट रसीद संभालकर रखें। रिडेम्पशन प्राइस, क्रेडिट टाइमलाइन: डिमैट बनाम रिटेल डायरेक्टडिमैट अकाउंट होल्डर्स को उनका पैसा NSDL या CDSL के जरिए सीधे उनके लिंक्ड बैंक खाते में मिलता है।
वहीं, RBI रिटेल डायरेक्ट गिल्ट अकाउंट रखने वालों के खाते में यह राशि सीधे रिजर्व बैंक से क्रेडिट होती है। भुगतान तय तारीख पर ही प्रोसेस किया जाता है; अगर बैंक डिटेल में कोई गड़बड़ी पाई गई तो पेमेंट तुरंत अटक सकता है। इसलिए अपने DP या रिटेल डायरेक्ट प्रोफाइल में बैंक मैंडेट तुरंत अपडेट रखें।
गोल्ड बॉन्ड से मिलने वाले छमाही ब्याज पर आपके इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है और इस पर कोई TDS नहीं कटता है। बजट 2026 के नए नियमों के मुताबिक, कैपिटल गेंस टैक्स में छूट अब केवल ओरिजिनल सब्सक्राइबर्स को मैच्योरिटी पर ही मिलेगी। यानी समय से पहले रिडीम कराने पर मिलने वाले मुनाफे पर अब टैक्स देना होगा।
अपने पास RBI की प्रेस रिलीज, डिपॉजिटरी स्टेटमेंट और बैंक UTR नंबर को कागजी सबूत के तौर पर सुरक्षित रखें। अगर आप रिडेम्पशन की डेडलाइन चूक गए हैं, तो आपके पास दो विकल्प हैं—या तो 25 मई 2027 को खुलने वाली अगली विंडो तक बॉन्ड होल्ड रखें या फिर इसे शेयर बाजार (एक्सचेंज) पर बेच दें।
एक्सचेंज पर बेचने से तुरंत लिक्विडिटी मिल जाती है, लेकिन इसमें बिड-आस्क स्प्रेड का नुकसान और मुनाफे पर टैक्स लगता है। बॉन्ड होल्ड रखने पर ब्याज तो मिलता रहेगा, लेकिन आगे रिडेम्पशन प्राइस उस समय के सोने के भाव पर निर्भर करेगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं