India Vs New Zealand: क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार फिटनेस, चुस्त फील्डिंग और जोशीले अंदाज़ के लिए मशहूर विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी फुर्ती का शानदार नमूना पेश किया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले जा रहे वनडे मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से हैरान कर देने वाला कैच लपका।
इस जादुई कैच के बाद उनका 'बो एंड एरो' यानी कि धनुष-बाण सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से लपका कैच यह वाकया मैच के दौरान तब देखने को मिला जब युवा गेंदबाज अंशुल कांबोज के सामने नाथन स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे। नाथन स्मिथ के शॉट पर विराट कोहली ने अपनी गजब की प्रतिक्रिया देते हुए एक हाथ से ऐसा करिश्माई कैच पकड़ा कि मैदान पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया।
उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी चुस्ती और फील्डिंग के प्रति प्रतिबद्धता यह साबित करती है कि वह आज भी दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में क्यों गिने जाते हैं। कैच पूरा करने के बाद विराट कोहली ने अपने चिर-परिचित अंदाज में 'बो एंड एरो' सेलिब्रेशन किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
मैदान पर उनकी यह ऊर्जा और उत्साह एक बार फिर फैंस के आकर्षण का केंद्र बन गया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही कोहली ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी से जुड़ा एक अहम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जिससे यह मुकाबला और भी यादगार बन गया है। Banter hits different with a wicket to show for it! 😂 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND https://t. co/G0i2RBAN8Y आज के मैच में महज 1 रन बनाते ही विराट कोहली कैप्टन कूल धोनी का एक रिकार्ड तोड़चुके हैं। दरअसल इस मुकाबले से पहले कोहली और माही दोनों न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ODI 953 रन बना चुके थे।
धोनी ने ये रन 24 एकदीवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में बनाए हैं जबकि विराट ने इसके लिए 21 मैच लिए। आज के मैच में कोहली के निशाने पर केवल महेंद्र सिंह धोनी का ही रिकार्ड नहीं होगा बल्कि वे आज के मुकाबले में 47 रन बनाते ही कोहली न्यूज़ीलैंड की धरती पर 1000 रन पूरे कर लेंगे।
इसके साथ ही वनडे इंटरनेशनल में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए दुनिया में सबसे ज़्यादा 13000 रन पूरे करने के लिए किंग कोहली को सिर्फ 12 रनों की जरूरत है। न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड शहर में ईडनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे 2026 बायलेटरल सीरीज के पहले एकदीवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग का फैसला लिया।
इंडियन बॉलर्स और फिल्डर्स ने कप्तान गिल के फैसले को सही साबित करते हुए पूरी कीवी टीम को महज 40. 2 ओवर्स में 185 रनों पर समेट दिया। न्यूज़ीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज टीम शिफर्ट ने सबसे ज़्यादा 38 रन बनाए।
भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट लिए वहीं गुरनूर बरार को 3 विकेट मिले। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं