शनिवार, 21 नवंबर 2026 06:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 19,152 व्यूज

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 05:50 PM IST
सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन

भारत ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जहां राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत नौ महीने से भी कम समय में एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं। नौ महीने में एक करोड़ से अधिक एचपीवी टीके लगाए गए (सांकेतिक तस्वीर) नौ महीने में एक करोड़ से अधिक एचपीवी टीके लगाए गए 14 साल की लड़कियों को मुफ्त में टीके दिए जा रहे हैं कई राज्यों ने टीकाकरण लक्ष्य का 100% कवरेज सफलतापूर्वक किया डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भारत ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के अपने प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत के नौ महीने से भी कम समय में एचपीवी वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। यह उपलब्धि किशोरियों को एचपीवी संक्रमण से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है।

साथ ही, यह पूरे देश में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती पहुंच को भी दर्शाती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह संख्या तय किए गए वार्षिक लक्ष्य का लगभग 87 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस साल फरवरी में शुरू किए गए इस राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 साल की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त में वैक्सीन की एक डोज दी जाती है।

इसके लिए माता-पिता की सहमति जरूरी है। रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया के 2021 के जनसंख्या अनुमानों , इस वार्षिक लक्ष्य में लगभग 1. 2 करोड़ लड़कियां शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि छह राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, मध्य प्रदेश और बिहार ने अपने तय लक्ष्य के 100 प्रतिशत कवरेज को हासिल कर लिया है। अन्य राज्यों में, असम ने 95. 63 प्रतिशत कवरेज दर्ज किया है।

इसके बाद तेलंगाना (95. 28 प्रतिशत), कर्नाटक (93. 16 प्रतिशत) और उत्तराखंड (90.

17 प्रतिशत) का स्थान है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान ने भी 80 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां कवरेज क्रमशः 86.

21 प्रतिशत और 85. 23 प्रतिशत रहा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'बातचीत के जरिए निकालेंगे रास्ता', सियांग बांध के विरोध के बीच अमित शाह ने अरुणाचल के लोगों को दिलाया भरोसा

देश • अखिल भारतीय

'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

देश • अखिल भारतीय

बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े

देश • अखिल भारतीय

हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम?

देश • अखिल भारतीय

स्पाइसजेट ने बार-बार किया नियमों का उल्लंघन, DGCA ने थमा दिया कारण बताओ नोटिस

देश • अखिल भारतीय

'ड्यूटी के दौरान अपनी ही बंदूक या साथी की गोली से घायल जवान भी पेंशन का हकदार', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

देश • अखिल भारतीय

'680 करोड़ रुपये के खर्च के बाद एयरपोर्ट प्रोजेक्ट क्यों रद हुआ', मद्रास हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल