मंगलवार, 17 नवंबर 2026 11:41 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
बिजनेस अखिल भारतीय 9,977 व्यूज

कर्नाटक: बेल्लारी में 15 हजार कमाने वाले के नाम पर 350 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 07:04 PM IST
कर्नाटक: बेल्लारी में 15 हजार कमाने वाले के नाम पर 350 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी

कर्नाटक के बेल्लारी में 15 हजार रुपये कमाने वाले एक युवक के नाम पर उसकी जानकारी के बिना 350 करोड़ रुपये का जीएसटी लेनदेन सामने आया है। 350 करोड़ रुपये का फर्जी लेनदेन। (प्रतीकात्मक तस्वीर) बेल्लारी में युवक के नाम पर 350 करोड़ का जीएसटी फ्रॉड।

15 हजार रुपये कमाने वाले रोशन जमील बने धोखाधड़ी का शिकार। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, मामले की जांच शुरू। डिजिटल डेस्क, बेल्लारी।

कर्नाटक के बेल्लारी से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक साधारण कार शोरूम में मात्र 15 हजार रुपये महीने कमाने वाले रोशन जमील नाम के युवक के नाम पर उसकी जानकारी के बिना जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर 350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम लेनदेन का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

इस घटना ने एक साधारण परिवार को गहरे सदमे और असमंजस में डाल दिया है। रोशन जमील और दिहाड़ी मजदूरी करने वाले उसके पिता के लिए यह खबर किसी वज्रपात से कम नहीं थी। रोशन ने बताया कि हमें इस धोखाधड़ी की भनक तक नहीं थी।

हमारे परिवार को इस बात का पता तब चला जब केंद्रीय जीएसटी अधिकारी हाल ही में मेरे आधार कार्ड पर दिए गए पते के जरिये हमारे घर पहुंचे और इस फर्जीवाड़े की जानकारी दी। रोशन ने कहा, "मैं सिर्फ 15 हजार रुपये कमाता हूं और मेरे पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। हमने कभी कोई व्यवसाय नहीं किया, और न ही हमें यह पता था कि मेरे नाम पर कोई जीएसटी नंबर भी चल रहा है।

" मामले की गंभीरता को देखते हुए रोशन के परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों , इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमें शिकायत मिल गई है।

हम यह कानूनी सलाह ले रहे हैं कि इन आरोपों के आधार पर एफआइआर कैसे और किन धाराओं के तहत दर्ज की जा सकती है। " साथ ही, पुलिस ने पूरी प्रक्रिया और लेन-देन का ब्योरा मांगने के लिए जीएसटी अधिकारियों को पत्र भी लिखा है। परिवार ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

चक्रवात 'अकवन' का खतरा: इंश्योरेंस क्लेम से लेकर बैंकिंग तक, तूफान से निपटने की पूरी गाइड

बिजनेस • Mumbai

पहला क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम 2027 की मेजबानी करेगा भारत, मुंबई में होगा आयोजन; पीएम मोदी ने की घोषणा

बिजनेस • अखिल भारतीय

India Post Alert: 24 नवंबर तक बंद रहेंगी डाक बीमा सेवाएं, प्रीमियम और रिन्यूअल पर जानें जरूरी अपडेट

बिजनेस • अखिल भारतीय

SGB 2020-21 सीरीज VIII: रिडेम्प्शन की तारीख निकल गई? घबराएं नहीं, ये हैं आपके पास विकल्प

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज 17 नवंबर को क्या आपके शहर में बदले रेट? जानें ताजा अपडेट

बिजनेस • अखिल भारतीय

विदेशी संपत्ति है? 31 दिसंबर से पहले FAST-DS स्कीम से बचाएं भारी जुर्माना और कानूनी मुसीबत

बिजनेस • अखिल भारतीय

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: बैंक निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, क्या अब 25,500 के पार टिकेगा निफ्टी?

बिजनेस • अखिल भारतीय

डीजल-ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी: क्या आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल