शनिवार, 07 नवंबर 2026 06:54 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
देश अखिल भारतीय 18,933 व्यूज

केरलम: लूट का आरोप लगाने वाला डॉक्टर खुद बलात्कार के केस में फरार, फोन से मिले 10 महिलाओं के वीडियो

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 04:50 PM IST
केरलम: लूट का आरोप लगाने वाला डॉक्टर खुद बलात्कार के केस में फरार, फोन से मिले 10 महिलाओं के वीडियो

डिजिटल डेस्क, तिरुवतंपुरम। केरलम में एक अभिनेत्री से जुड़े मारपीट और लूटपाट के मामले ने एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। मामले में जिस डॉक्टर ने पहले अभिनेत्री और उसके साथियों पर खुद के साथ मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया था।

अब पुलिस की जांच में उसी डॉक्टर पर कई महिलाओं के यौन शोषण का शक गहरा गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर तब से फरार है जब शुक्रवार को उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले 2 नवंबर को कोच्चि के पोन्नुरुन्नी इलाके में एक फ्लैट पर डॉक्टर के साथ मारपीट और 3 लाख रुपये के दो महंगे मोबाइल फोन लूटने की घटना सामने आई थी।

डॉक्टर ने पुलिस को बताया था कि उसे एक मरीज का इलाज करने के बहाने फ्लैट पर बुलाया गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने अभिनेत्री और उसके दो अन्य रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया था। इस बात को ऐसे समझिए कि गिरफ्तार की गई अभिनेत्री के एक रिश्तेदार ने पलटवार करते हुए उसी डॉक्टर के खिलाफ इन्फोपार्क पुलिस स्टेशन में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई।

महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे शराब और नशीली दवाएं देकर बेहोश किया और फिर उसका यौन शोषण किया। जांच के दौरान पुलिस ने डॉक्टर के मोबाइल फोन से एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस को उसके फोन से 10 से अधिक महिलाओं के वीडियो मिले हैं।

पुलिस को शक है कि वीडियो में दिख ज्यादातर महिलाएं या तो खुद उस डॉक्टर की मरीज थीं या उनकी रिश्तेदार थीं। यानी इलाज के लिए डॉक्टर के पास आने वाली महिलाओं का उसने कथित तौर पर फायदा उठाया। जांचकर्ताओं का यह भी मानना है कि महिलाओं को बेहोश करने या अचेत करने के लिए शराब के अलावा कुछ साइकोट्रॉपिक (मनोप्रभावी) दवाओं का इस्तेमाल किया जाता था।

गौरतलब है कि इस पूरे मामले ने अब दो अलग-अलग आपराधिक जांचों का रूप ले लिया है। पहली जांच डॉक्टर पर हुए हमले और लूटपाट के मामले की। दूसरी जांच डॉक्टर द्वारा महिलाओं के यौन शोषण और आपत्तिजनक वीडियो से जुड़े मामलों की।

उधर, पुलिस ने शुक्रवार को डॉक्टर के घर की तलाशी ली और उसकी तलाश तेज कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस से बचने के लिए डॉक्टर केरलम हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपील कर सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कितनी महिलाएं पीड़ित हैं और क्या वे सामने आकर शिकायत दर्ज कराएंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

PF खाते में इन तीन बातों का जरूर रखें ध्यान, पैसे निकालने में मिलेगी मदद

देश • अखिल भारतीय

केंद्र ने खारिज किया कर्नाटक में पेट्रोल में ज्यादा एथनॉल मिलाने का दावा, कहा- सभी सैंपल पास

देश • अखिल भारतीय

'वो कहां रहती है, क्या शादीशुदा है। '; एक्स गर्लफ्रेंड की जासूसी के लिए युवक ने RTI दायर कर पूछे 1887 बेतुके सवाल

देश • अखिल भारतीय

तेल कंपनियों ने कर्नाटक में पेट्रोल में 31 प्रतिशत एथनॉल के दावे को बताया झूठा, टेस्टिंग प्रकिया पर उठाए सवाल

देश • अखिल भारतीय

राइट टू रिकॉल में कुर्सी गंवा बैठीं जेरौन खालसा नगर परिषद की महिला अध्यक्ष, मतदान में 466 मतों से हुई हार

देश • Ahmedabad

गुजरात: बावला-अहमदाबाद रोड पर चॉकलेट प्लांट में भीषण आग, एक की मौत

देश • अखिल भारतीय

कर्ज में डूबी MTNL को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: 9,000 करोड़ की संपत्तियां बेचेगी केंद्र सरकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल