शनिवार, 07 नवंबर 2026 11:52 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
देश अखिल भारतीय 4,929 व्यूज

तेल कंपनियों ने कर्नाटक में पेट्रोल में 31 प्रतिशत एथनॉल के दावे को बताया झूठा, टेस्टिंग प्रकिया पर उठाए सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 10:33 AM IST
तेल कंपनियों ने कर्नाटक में पेट्रोल में 31 प्रतिशत एथनॉल के दावे को बताया झूठा, टेस्टिंग प्रकिया पर उठाए सवाल

तेल कंपनियों ने कर्नाटक के पेट्रोल में एथनॉल दावे को नकारा। दावा खारिज, टेस्टिंग प्रक्रिया पर कंपनियों ने उठाए सवाल। OMCs का E20 पेट्रोल BIS मानकों के पूरी तरह अनुरूप।

डिजिटल डेस्क,बेंगलुरु। कर्नाटक में पेट्रोल में तय मात्रा से ज्यादा एथनॉल मिलाने के दावे को तेल कंपनियों ने खारिज कर दिया है। कंपनी ने बताया कि टेस्टिंग तय मानक के हिसाब से नहीं की गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने कर्नाटक के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि राज्य के कुछ रिटेल आउटलेट्स पर बेचे जाने वाले पेट्रोल में 31 प्रतिशत तक एथनॉल मिला हुआ था। कंपनियों का कहना है कि ये नतीजे तय प्रक्रियाओं के तहत की गई टेस्टिंग पर आधारित नहीं हैं।

कर्नाटक सरकार ने आरोप लगाया है कि प्रमुख तेल विपणन कंपनियां ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रही हैं, जिसमें एथनॉल की मात्रा तय सीमा (20 फीसदी) से ज्यादा है। सरकार , टेस्टिंग में एथनॉल का स्तर 31. 2 प्रतिशत तक पाया गया है।

इसके बाद कर्नाटक सरकार ने केंद्र सरकार से इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और विधिक माप विज्ञान मंत्री रिज़वान अरशद ने बताया कि ये आरोप बेंगलुरु, कोलार, चिक्काबल्लापुरा, बेंगलुरु ग्रामीण, रामनगर, मंगलुरु और तुमकुरु से लिए गए पेट्रोल के नमूनों की टेस्टिंग पर आधारित हैं।

शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में, बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ),आईओसीएल (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) और एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने कहा कि उन्होंने राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और विधिक माप विज्ञान विभाग के उस बयान पर ध्यान दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि कुछ रिटेल आउटलेट्स पर बिकने वाले पेट्रोल में 26 प्रतिशत से 31 प्रतिशत तक एथनॉल मौजूद था।

बयान में कहा गया है, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यह स्पष्ट करना चाहती हैं कि सामने आए दावे, निर्धारित कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाओं किए गए परीक्षणों से मेल नहीं खाते हैं। कंपनियों ने कहा कि कर्नाटक सहित पूरे देश में उनके द्वारा सप्लाई किया जाने वाला E20 पेट्रोल, 'ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स' (BIS) के IS 17021 मानक के अनुरूप है, जो एथनॉल-मिश्रित मोटर गैसोलीन के लिए तय किया गया है।

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने भारतीय प्रवासियों संग मनाई दिवाली, तोहफे में मिली हनुमान चालीसा देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

राइट टू रिकॉल में कुर्सी गंवा बैठीं जेरौन खालसा नगर परिषद की महिला अध्यक्ष, मतदान में 466 मतों से हुई हार

देश • Ahmedabad

गुजरात: बावला-अहमदाबाद रोड पर चॉकलेट प्लांट में भीषण आग, एक की मौत

देश • अखिल भारतीय

कर्ज में डूबी MTNL को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: 9,000 करोड़ की संपत्तियां बेचेगी केंद्र सरकार

देश • अखिल भारतीय

प्रधानमंत्री मोदी पुंछ में LOC पर जवानों के साथ मना सकते है दीवाली, परंपरा रखेंगे बरकरार

देश • अखिल भारतीय

'गंजे सिर पर बाल' उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी, 50 लाख रुपये का आयुर्वेदिक तेल जब्त

देश • Mumbai

मुंबई: घाटकोपर हाई-राइज इमारत में आग: 3 घायल, अधिकारियों को शक रॉकेट पटाखे से लगी आग

देश • अखिल भारतीय

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसे, 5 युवकों की दर्दनाक मौत और तीन घायल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल