पीएम मोदी इस बार दीवाली पर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला पुंछ के दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि, उनके संभावित दौरे को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रधानमंत्री मोदी पुंछ में LOC पर जवानों के साथ मना सकते है दीवाली (फोटो- एक्स) नरेंद्र मोदी इससे पहले भी सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ मना चुके हैं त्योहार वर्ष 2014 में उन्होंने सियाचिन में जवानों के साथ दीवाली मनाई थी राज्य ब्यूरो, जम्मू।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार दीवाली पर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला पुंछ के दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि, उनके संभावित दौरे को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि यह दौरा होता है तो प्रधानमंत्री नियंत्रण रेखा के पास तैनात सेना के जवानों के साथ दीवाली मना सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दीवाली मनाने का सिलसिला पुराना रहा है। वर्ष 2014 में उन्होंने सियाचिन में जवानों के साथ दीवाली मनाई थी। इसके बाद 19 अक्टूबर, 2017 को उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर, 27 अक्टूबर 2019 को राजौरी और चार नवंबर, 2021 को नौशहरा में सैनिकों के बीच पहुंचकर दीपावली मनाई थी।
इन यात्राओं के दौरान प्रधानमंत्री ने जवानों से मुलाकात की, उनका उत्साह बढ़ाया और देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनके योगदान तथा बलिदान की सराहना की। अब पुंछ में उनके संभावित दौरे को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष उत्सुकता है। यदि प्रधानमंत्री यहां पहुंचते हैं तो यह जम्मू संभाग के सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों के साथ दीवाली मनाने की उनकी परंपरा की एक और महत्वपूर्ण कड़ी होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं