इस दीपावली पर उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर मौसम के मिजाज के कारण गंभीर हो सकता है। दीपावली पर मौसम बिगाड़ेगा उत्तर भारत की आबोहवा जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में आठ-नौ नवंबर के दौरान यह बदलाव दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में दिखेगा, जिसके कारण प्रदूषण वाले तत्वों का फैलाव हो सकता है।
इसी दौरान पटाखों से निकलने वाला धुआं भी पहले से ही मौजूद प्रदूषण के साथ हवा को अधिक जहरीला बना सकता है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि उत्तर भारत के एक बड़े क्षेत्र में दीपावली के आसपास प्रदूषण का दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि पराली जलाने, वाहनों से निकलने वाले धुएं, निर्माण कार्यों की धूल, औद्योगिक उत्सर्जन और कचरा जलाने से होने वाला प्रदूषण पहले से वातावरण में मौजूद है।
पटाखों का धुआं इसमें अतिरिक्त इजाफा करेगा। दिल्ली-एनसीआर में हर साल इस मौसम में प्रदूषण का तेजी से विस्तार होता है, मगर इसी दौरान हल्की बारिश होने से भी आबोहवा साफ हो जाती है। जाहिर है, प्रदूषण का स्तर केवल इससे तय नहीं होता कि हवा में कितना धुआं एवं धूल है, बल्कि यह भी मायने रखता है कि हवा उन्हें कितनी तेजी से बहाकर बाहर कर देती है।
स्काईमेट के प्रवक्ता महेश पलावत का मानना है कि दिल्ली में आठ-नौ नवंबर के दौरान हवा की गुणवत्ता खतरनाक रह सकती है। आठ नवंबर को वेंटिलेशन इंडेक्स घटकर 2500 वर्ग मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है, जबकि 6000 से नीचे का स्तर और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम होने पर प्रदूषण कणों का बिखराव काफी धीमा हो जाता है।
असर अभी से दिखने लगा है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक कई निगरानी केंद्रों पर 400 के पार दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिनों तक देश के बड़े हिस्से में शुष्क परिस्थितियां बनी रहेंगी।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अभी बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि दीपावली के तुरंत बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
मगर दिल्ली और आसपास के मैदानी क्षेत्रों को अभी बारिश का इंतजार करना होगा। ऐसे में प्रदूषण अगर गहरा होगा तो तुरंत छंटने की संभावना नहीं है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं