शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 03:31 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 10,992 व्यूज

12 मिनट लंबे गाने को देख गुस्साए थे किशोर दा, बोल बिगाड़ने के लिए की थी खुराफात; 44 साल बाद भी झूम रहे हैं लोग

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 10:08 PM IST
12 मिनट लंबे गाने को देख गुस्साए थे किशोर दा, बोल बिगाड़ने के लिए की थी खुराफात; 44 साल बाद भी झूम रहे हैं लोग

किशोर कुमार का 12 मिनट का ये गाना हुआ था जबरदस्त हिट/ Photo- Youtube 12 मिनट का गाना देख गुस्सा हुए थे किशोर कुमार सिंगर ने लिरिक्स बिगाड़ने के लिए किया था ये काम 44 साल बाद भी शादियों में गाने पर झूम रहे हैं लोग एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। किशोर कुमार (Kishore Kumar) हिंदी सिनेमा के एक ऐसे सिंगर हैं, जिन्होंने हर मिजाज के गाने गाए हैं।

प्यार की पीड़ा हो या पार्टियों में धमाल करना हो, आज भी दिग्गज सिंगर की आवाज सुनते ही लोग एक अलग दुनिया में खो जाते हैं। 44 साल पहले भी उन्होंने एक ऐसा ही पार्टी गीत गाया था, जिसमें क्लासिकल से लेकर मीरा के भजन की लाइनें और वेस्टर्न म्यूजिक का टच दिया गया था। हालांकि, अमिताभ बच्चन के इस गीत को जब उन्होंने पहली बार लिखे हुए देखा, तो वह गुस्से से आगबबूला हो गए थे।

मीरा के भजन की लाइनों से प्रेरित किशोर कुमार (Kishore Kumar Song) की मधुर आवाज में गाए जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1982 में आया था। गाने के लिरिक्स थे'पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी'। गाना तकरीबन 12 मिनट का था, जिसमें डिस्को, बीट्स, कव्वाली और मस्ती भरी गायिकी का मिश्रण था।

अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गीत 'पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी' आज के समय में भले ही आइकॉनिक गाना हो, लेकिन जब इस गीत को किशोर कुमार ने देखा तो वह गुस्से से लाल हो गए थे। रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जहां सब मौजूद थे, तो वहीं किशोर कुमार ने टेबल पर तेजी से अपना हेडफोन पटका और गुस्से में कहा, मीरा का भजन, क्लासिक संगीत और 12 मिनट का लंबा गान।

ऐसा लग रहा है कि ये हनुमान चालीसा है। गुस्से में किशोर कुमार ने सॉन्ग के राइटर अंजान को बुलाने के लिए कहा, जो उस वक्त स्टूडियो में नहीं थे। बप्पी लहिड़ी और प्रकाश मेहरा ने गुस्से से आगबबूला हो रहे किशोर दा को जैसे तैसे शांत करवाया और उन्हें समझाया कि ये एक मस्ती भरा गीत है।

मनमौजी स्वभाव वाले किशोर कुमार जब शांत हुए तो उनके दिमाग में एक खुराफाती आइडिया आया। उन्होंने गाने की लय बदल दी और शब्दों का इस्तेमाल अपने ही अंदाज में किया। अमिताभ बच्चन पर फिल्म नमक हलाल के इस गाने में उन्होंने हंसी का अंदाज भी जोड़ा।

जब नमक हलाल सिनेमाघरों में आई और ये गाना बजा, तो दर्शकों ने अमिताभ बच्चन के डांस के डांस के साथ-साथ किशोर कुमार की आवाज पर जोर-जोर से सीटियां बजाने लगे। गाने का म्यूजिक बप्पी लहिड़ी ने कंपोज किया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वेब सीरीज के बाद माइक्रोड्रामा से भौकाल मचाएंगे Aamir Khan और फरहान अख्तर, 'दिल चाहता है' स्टार्स ने मिलाया हाथ

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कोमल ने गोविंदा के साथ शेयर की इंटीमेट तस्वीरें, ऐसा रोमांस देख खौल उठेगा सुनीता आहूजा का खून

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Shreya Ghoshal की आवाज, छठी माई की जयकार। आयुष्मान-शरवरी लाए छठ गीत; हिमेश रेशमिया के संगीत ने जीता दिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

आवाज में दर्द, संगीत में चुलबुलापन। Lata Mangeshkar का कल्ट गाना 55 साल से बयां कर रहा है 'हाल-ए-दिल'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मनीषा रानी ने छट पूजा में की ऐसी हरकत, बुरी तरह भड़क उठे लोगों ने खूब सुनाई खरी खोटी

मनोरंजन • Surat

22 साल के लड़कों की हरकतों से परेशान 68 साल की मुस्लिम एक्ट्रेस, बोलीं- ये लड़के मेरे पीछे।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'बीफ खाने वाले की मां। ', Ramayana एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन को मिले थे ताने? बनी थीं Ranbir की मां 'कौशल्या'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल