Manisha Rani Chhat: 'बिग बॉस ओटीटी 2' से पहचान बनाने वाली मनीषा रानी छठ महापर्व में गहरी आस्था रखती हैं। वह हर साल छठ पूजा के मौके पर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इस बार भी उन्होंने छठ से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है, जो चर्चा में है।
वीडियो में मनीषा पानी में खड़ी होकर हाथों में सूप लिए नजर आ रही हैं। वह सूर्य देव को अर्घ्य देती दिख रही हैं। इस दौरान वह काफी भावुक भी नजर आईं।
वीडियो में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का छठ गीत 'जोड़े जोड़े सुपवा' सुनाई दे रहा है। मनीषा इस गाने को गुनगुनाती भी दिख रही हैं। इस दौरान मनीषा ने नाक से लेकर माथे तक लंबा सिंदूर लगाया हुआ है।
छठ पूजा में इस तरह सिंदूर लगाने की परंपरा को खास महत्व दिया जाता है। A post shared by Manisha Rani (@manisharani002) मनीषा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग वीडियो की तारीफ कर रहे हैं और उनकी श्रद्धा को देखकर खुश हैं।
वहीं, कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि जब छठ पर्व अभी आने वाला है तो उन्होंने पहले ही यह वीडियो क्यों शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत सुंदर और पावन दृश्य है। वहीं, दूसरे ने मनीषा की तारीफ करते हुए उन्हें नई नवेली दुल्हन जैसा बताया।
हालांकि, कुछ लोगों ने वीडियो को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। यह पहली बार नहीं है जब मनीषा ने छठ पूजा से जुड़ा वीडियो शेयर किया हो। वह पिछले साल भी इस पर्व के मौके पर ऐसे वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं।
उनके फैंस को छठ से जुड़े उनके वीडियो काफी पसंद आते हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं