Dhinchak Pooja Pregnant: 'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाने से मशहूर हुईं ढिंचैक पूजा जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। वीडियो में वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।
साथ ही उनकी गोद भराई की झलक भी देखने को मिली। गोद भराई का वीडियो हुआ वायरल वीडियो में पूजा गुलाबी कपड़ों में नजर आ रही हैं। उनके हाथ में 'आई लव माय मॉमी' लिखा स्टिकर भी दिखाई दे रहा है।
उनकी इस पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। ढिंचैक पूजा ने इसी साल मई में सिंगर यवान के साथ शादी की थी। दोनों की शादी की खबर सामने आने पर शुरुआत में कई लोगों को लगा था कि यह किसी म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन है।
हालांकि, बाद में पूजा ने साफ किया था कि उनकी शादी सच है और यह कोई प्रमोशनल स्टंट नहीं है। A post shared by Dhinchak Pooja (@dhinchakofficial) पूजा ने बताया था कि उनकी मुलाकात यवान से इंटरनेट के जरिए हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली। ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है। वह अपने गानों 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर' से इंटरनेट पर काफी मशहूर हुई थीं।
उनके गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इसके बाद उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में भी देखा गया था। अब मां बनने की खबर को लेकर वह एक बार फिर चर्चा में हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं