गुरुवार, 12 नवंबर 2026 02:55 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 4,613 व्यूज

'मैं नास्तिक हूं पर। ', Dhurandhar 2 के बाद Ramayana के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा; रणबीर की मूवी का किया रिव्यू

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 01:38 PM IST
'मैं नास्तिक हूं पर। ', Dhurandhar 2 के बाद Ramayana के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा; रणबीर की मूवी का किया रिव्यू

राम गोपाल वर्मा ने किया रामायणम् का रिव्यू/ फोटो- इंस्टाग्राम एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। राम गोपाल वर्मा इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे निर्देशक हैं, जिनके नाम कई हिट फिल्में रही हैं। वह अब भले ही निर्देशन की दुनिया में ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन किसी भी बॉलीवुड मूवी को देखने के बाद वह उन फिल्मों की सराहना और खुलकर आलोचना करने से कभी पीछे नहीं रहे हैं।

धुरंधर 2 के बाद हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायणम् (Ramayana) देखी। उन्होंने एक नहीं, बल्कि दो बार देखने के बाद इस मूवी का रिव्यू करते हुए रामायणम् को सिनेमा का ताजमहल कहा। फिल्म के बारे में उन्होंने क्या बातें नोटिस की, चलिए बताते हैं।

एक्स अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट के साथ राम गोपाल वर्मा ने रामायणम् में कलाकारों की एक्टिंग से लेकर वीएफएक्स, निर्देशन और राम के रूप में रणबीर के इमोशन हर चीज पर बात की। उन्होंने लिखा, "मैंने रामायणम् दूसरी बार देखी। संयोग से मैं नास्तिक हूं और मैंने एक दर्शक के रूप में फिल्म देखी है, राम भक्त के रूप में नहीं।

कई रिव्यूज में ये कहा गया कि फिल्म लार्ज स्केल पर तो बनी है, लेकिन इसका सोल इमोशन मिसिंग है और म्यूजिक बैटर हो सकता था। लेकिन मुझे लगता है कि लोग एक अहम बात से चूक जाते हैं कि इसका सोल इसके विशाल पैमाने में ही बसा हुआ है। " निर्देशक ने आगे लिखा, "इस फिल्म को बनाने के पीछे जो टैलेंटेड लोग हैं, उनकी महत्वकांक्षा में ही उनका असली जज्बा छिपा है।

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने वो कर दिखाया है, जो इंडियन सिनेमा ने कभी सोचा भी नहीं था। उन्होंने भक्तिपूर्ण सार को एक ऐसे कैनवास पर उतारा है, जो देखने के बाद ऐसा लगा कि मैं हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन स्टेज प्ले देख रहा हूं। " रावण के किरदार में दिखे यश की तारीफों के पुल बांधते हुए राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा, "शुरुआत में ब्रह्मांडीय युद्ध, रावण के दस सिर, जो सिर्फ एक दिखावा नहीं, बल्कि ज्ञान और आंतरिक द्वंदो को जिंदा करता है।

ऐसे जंगल और उसमें रहने वाले राक्षसों से कहीं अधिक सजीव लगता है। जटायु का वो अंतिम दृश्य, ये सब सिर्फ वीएफएक्स नहीं हैं, बल्कि भारतीय सिनेमा के भविष्य की एक चमक है। राम गोपाल ने यश की परफॉर्मेंस का रिव्यू करते हुए लिखा, "रावण के रूप में यश के काम को सिर्फ इस साल नहीं, बल्कि कई दशकों तक याद रखा जाएगा।

क्योंकि जब मैंने ये फिल्म देखना शुरू किया तो मुझे ये एहसास हुआ कि इससे पहले ऐसा जबरदस्त प्रभाव पहले इंडियन सिनेमा में कभी नहीं देखा है। यश ने मूवी में खलनायक का किरदार नहीं निभाया है, बल्कि वह वो व्यक्ति बने हैं, जिसने तपस्या, बुद्धि और कभी न झुकने वाले संकल्प से अपनी शक्ति अर्जित की है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kaali Kheti Teaser: देहाती भूत का खौफनाक ट्रेलर लेकर आए जैकी श्रॉफ, गांव की रहस्यमयी कहानी देख कांप उठेंगे दर्शक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

16 साल तक फरार रहा सड़क दुर्घटना का आरोपी, 300 KM का पीछा कर केरलम पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'राम कृपा' से Ramayana का विजय रथ जारी, 7वें दिन कमाई से रचा इतिहास; 1000 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'बार बार देखो। 'इस गाने को 99% लोग गाते हैं गलत; रफी की आवाज में रिकॉर्ड गीत का ये है असली मतलब

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैं 20 साल से भुगत रहा। ', इमरान हाशमी ने 'सीरियल किसर' इमेज पर की बात, डायरेक्टर आदित्य को ठहराया जिम्मेदार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वसूली भाई बने महर्षि! Ramayana में मुकेश तिवारी का अवतार देख फैंस को याद आई 'गोलमाल', शेयर किए मजेदार मीम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

टॉक्सिक में Kiara के इंटीमेट सीन्स पर कैसा था सिद्धार्थ का रिएक्शन, एक्ट्रेस बोलीं- हमने कभी इस बारे में।

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल