गुरुवार, 12 नवंबर 2026 01:33 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 17,178 व्यूज

'बार बार देखो। 'इस गाने को 99% लोग गाते हैं गलत; रफी की आवाज में रिकॉर्ड गीत का ये है असली मतलब

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 12:18 PM IST
'बार बार देखो। 'इस गाने को 99% लोग गाते हैं गलत; रफी की आवाज में रिकॉर्ड गीत का ये है असली मतलब

मोहम्मद रफी का सदाबहार गीत 'बार बार देखो हजार बार देखो' आज भी लोकप्रिय है, लेकिन 99% लोग इसमें 'टाली हो' शब्द का असली मतलब नहीं जानते। शम्मी कपूर का यह गाना आज भी पार्टियों में खूब बजता है एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सैड और रोमांटिक ही नहीं मोहम्मद रफी ने इंडो-वेस्टर्न पॉप स्टाइल में कई गाने गाए हैं।

आज आपको 64 साल पुराने ऐसे ही एक गीत के बारे में बताएंगे जिस पर लोग आज भी थिरकते हैं। गर्लफ्रेंड को डेडिकेट करने के लिए ये सॉन्ग एकदम बेस्ट है। हम बात कर रहे हैं साल 1962 में आई फिल्म 'चाइना टाउन' (China Town) के सबसे प्रसिद्ध और सदाबहार क्लासिक गीत 'बार बार देखो हजार बार देखो' (Baar Baar Dekho Hazaar Baar Dekho)के बारे में।

यह गाना अपने जोशीले संगीत, नटखट अंदाज और शम्मी कपूर के शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। मोहम्मद रफी ने अपने एनर्जेटिक और मस्तीभरे अंदाज में इसे और भी हिट बना दिया। इसके बोल लिखे थे प्रसिद्ध शायर मजरूह सुल्तानपुरी ने और इसका संगीत रवि ने तैयार किया था।

पर्दे पर यह गाना शम्मी कपूर और शकीला पर फिल्माया गया है और फिल्म का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे अगर हम आपसे कहें कि हम और आप सालों से इसे गलत गाते आ रहे हैं? गाने की लाइन बार बार देखो हजार बारे देखो में आगे एक कोरस लाइन में शम्मी कपूर कहते हैं टाली हो, टाली हो जिसे कई लोग ताली हो समझने की भूल करते हैं।

बहुत से लोग इसे गलत तरीके से 'काली हो', 'डाली हो', 'ताले हो' जैसा गलत समझकर गाते हैं। उन्हें लगता है कि शम्मी कपूर महफिल में लोगों से ताली बजाने के लिए कह रहे हैं। टाली हो एक पुराना ब्रिटिश शब्द है, जिसका इस्तेमाल लोमड़ी के शिकार (Fox Hunting) के दौरान होता था।

जब शिकारी को अपना शिकार दिख जाता था, तो वह उत्साह में 'Tally-ho!' चिल्लाता था, जिसका अर्थ होता है 'वह रहा!' या 'मिल गया!'। छह दशक से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह गाना पार्टियों, रियलिटी शोज और विज्ञापनों में खूब सुना जाता है। इस गाने की लोकप्रियता इतनी अधिक रही है कि साल 2016 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ की फिल्म का नाम भी इसी गीत से प्रेरित होकर 'बार बार देखो' रखा गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

16 साल तक फरार रहा सड़क दुर्घटना का आरोपी, 300 KM का पीछा कर केरलम पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'राम कृपा' से Ramayana का विजय रथ जारी, 7वें दिन कमाई से रचा इतिहास; 1000 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैं 20 साल से भुगत रहा। ', इमरान हाशमी ने 'सीरियल किसर' इमेज पर की बात, डायरेक्टर आदित्य को ठहराया जिम्मेदार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वसूली भाई बने महर्षि! Ramayana में मुकेश तिवारी का अवतार देख फैंस को याद आई 'गोलमाल', शेयर किए मजेदार मीम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

टॉक्सिक में Kiara के इंटीमेट सीन्स पर कैसा था सिद्धार्थ का रिएक्शन, एक्ट्रेस बोलीं- हमने कभी इस बारे में।

मनोरंजन • Bhopal

'आयत-उल-कुर्सी' लिखी हुई भोपाल के शाही परिवार का पेंडेंट पहनना Kareena Kapoor को पड़ा भारी, मिला कानूनी नोटिस

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ग्रीस में Anirudh Ravichander ने SRH की मालकिन काव्या मारन से की शादी, पहली तस्वीर आई सामने

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल