मुकेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में ऋषि अगस्त्य के किरदार को लेकर फैंस 'गोलमाल' के उनके 'वसूली भाई' के रोल से जोड़ रहे हैं। मुकेश तिवारी ने निभाया है महर्षि अगस्त्य का रोल मुकेश तिवारी ने निभाया ऋषि अगस्त्य का किरदार फैंस उनके किरदार को 'वसूली भाई' से जोड़कर देख रहे रोहित शेट्टी ने भी शेयर किया वसूली भाई का मीम एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के साथ-साथ इसके किरदारों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। मुकेश तिवारी फिल्म में ऋषि अगस्त्य का किरदार निभाया है।
हालांकि, फैंस उनके इस किरदार और रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी में निभाए गए उनके मशहूर किरदार 'वसूली भाई' के बीच संबंध खोजने में लगे हुए हैं। मुकेश तिवारी ने 'गोलमाल' सीरीज की कई फिल्मों में वसूली भाई का रोल निभाया है, जिनमें 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' (2006), 'गोलमाल 3' (2010) और 'गोलमाल अगेन' (2017) शामिल हैं।
'गोलमाल 3' में उनका एक मशहूर डायलॉग है, 'अबे जल्दी बोल, कल सुबह पनवेल निकलना है!' बहुत फेमस हुआ था। फैंस इसे लेकर वर्ल्डप्ले खेल रहे हैं। उन्होंने इसे रामायण की पौराणिक दुनिया के हिसाब से ढालते हुए बदल दिया है।
एक यूजर ने लिखा-'जल्दी करो, सुबह पंचवटी निकलना है। ' Vasooli Bhai in the Ramayana Multiverse! 😭🤣 । #memes #Ramayana #Bollywood https://t.
co/AM5NCGkJAX फैंस ने उनके उपनाम 'वसूली भाई' को उनके नए किरदार के साथ जोड़ दिया है और उन्हें 'महर्षि वसूली' नाम दे दिया है। रोहित शेट्टी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसा ही एक मीम शेयर किया। A post shared by psycho_pathhu (@psycho_pathhu)।
पाठक प्रतिक्रियाएं