बुधवार, 11 नवंबर 2026 10:07 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 4,458 व्यूज

28 साल से घाटों पर बज रहा Anuradha Paudwal का ये भोजपुरी छठ गीत, सुबह अर्घ्य के वक्त गाती हैं महिलाएं

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 08:14 PM IST
28 साल से घाटों पर बज रहा Anuradha Paudwal का ये भोजपुरी छठ गीत, सुबह अर्घ्य के वक्त गाती हैं महिलाएं

Chhath Pooja शुरू होने से पहले ही घरों में अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) का सबसे पॉपुलर छठ गीत बजना शुरू हो गया है। छठ के लिए अनुराधा पौडवाला ने गाया सबसे सुरीला भोजपुरी गीत अर्घ्य के वक्त व्रत रखने वाली महिलाएं गाती हैं गीत एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के महापर्व छठ पूजा पर कई लोकगायिकाओं और बॉलीवुड गायिकाओं ने गीत गाए हैं।

अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) भी उन्हीं में से एक हैं। भक्ति गीत गाने वालीं अनुराधा ने भोजपुरी में कई छठ गीत गाए हैं जिनमें से एक गीत सुबह के अर्घ्य के समय महिलाएं जरूर गुनगुनाती हैं। अनुराधा पौडवाल का ये छठ गीत (Anuradha Paudwal Chhath Song) बेस्ट छठ सॉन्ग्स (Best Chhath Songs) की लिस्ट में शुमार है।

28 साल पहले उन्होंने एक पारंपरिक छठ गीत को इतनी खूबसूरती से गाया कि वह आज भी हर घरों और घाटों पर बजता है। जिस छठ गीत की हम बात कर रहे हैं, वो 1998 में बना गीत 'निंदिया के मातल देव' (Nindiya Ke Maatal Dev Song) है। यह गीत अनुराधा पौडवाल के सुरीले सुरों से सजा, लेकिन इस गीत की आवाज के साथ-साथ इसके बोल और उसका मतलब बहुत ही खूबसूरत है।

इस गीत को निर्जला व्रत रखने वालीं महिलाएं सुबह के अर्घ्य के दौरान गाती हैं। वे सूरज देवता के जल्दी उगने की प्रतीक्षा कर रही हैं और कह रही हैं कि वह जल्दी से अपनी गहरी नींद से उठ जाए, क्योंकि घाट पर खड़े भक्तों को उन्हें अर्घ्य अर्पित करना है। यह छठ पूजा के चौथे दिन सुबह अर्घ्य के दौरान घाटों पर खूब बजता है।

28 साल पहले 'निंदिया के मातल देव' को 'छठी मइया हमार' एल्बम के लिए बनाया गया था। यह एक पारंपरिक लोकगीत है जिसका संगीत सुनील छैला बिहारी (Sunil chhaila Bihari) ने दिया था। वहीं, गीत को अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज से अमर कर दिया।

इस गीत को यूट्यूब पर 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गीत को सिर्फ अनुराधा ही नहीं, बल्कि कई और गायिकाओं ने भी गाया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मातृभूमि' के लिए Salman Khan ने दी कुर्बानियां, झेला तनाव; डायरेक्टर वामशी बोले- कामयाबी पाने के हकदार।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म का वो गाना, जिस पर 23 साल से झूम रहा है Gen-Z; Alka की आवाज में रेडियो पर हुआ हिट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Gunmaaster G9 Trailer: 'इश्क में आंसू नहीं, खून बहेगा। ', इमरान हाशमी का धांसू एक्शन, विलेन बनकर छाए अपारशक्ति

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Tiger Shroff फायरिंग केस पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन, कहा- उस समय पूरी इंडस्ट्री निशाने पर।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बिना लिरिक्स के 42 साल पहले बना रोमांटिक गाना, अनुराधा पौडवाल के आलाप से हुआ सुपरहिट; शशि कपूर की दिखी थी शरारत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चित्रकूट मेले में ₹72 हजार में बिका 'चंकी पांडे' नाम का गधा, खबर सुनकर एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भोजपुरी गाने 'लव दहेज' का बवाल, निरहुआ आम्रपाली दुबे की शादी में दहेज की मांग पर देखें क्या हुआ

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल