बुधवार, 11 नवंबर 2026 05:22 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 1,852 व्यूज

चित्रकूट मेले में ₹72 हजार में बिका 'चंकी पांडे' नाम का गधा, खबर सुनकर एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 03:26 PM IST
चित्रकूट मेले में ₹72 हजार में बिका 'चंकी पांडे' नाम का गधा, खबर सुनकर एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Chunkey Pandey Donkey: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे इन दिनों एक मजेदार वजह से चर्चा में हैं। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में लगे गधों के मेले में उनके नाम का एक गधा 72 हजार रुपये में बिका है। खास बात यह है कि यह मेले का सबसे महंगा गधा रहा।

इस खबर ने खुद चंकी पांडे को भी हंसने पर मजबूर कर दिया। अमिताभ और शाहरुख के नाम वाले गधों को छोड़ा पीछे चित्रकूट में हर साल दिवाली के मौके पर गधों का मेला लगता है। इस बार भी यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से व्यापारी अपने जानवर लेकर पहुंचे थे।

मेले में लोगों का ध्यान उन गधों ने खींचा, जिनके नाम बॉलीवुड सितारों पर रखे गए थे। यहां अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मिथुन चक्रवर्ती जैसे नाम वाले गधे भी मौजूद थे। लेकिन सबसे ज्यादा कीमत चंकी पांडे नाम के गधे को मिली।

इसकी बोली 72 हजार रुपये तक पहुंच गई। अपने नाम पर गधे की इतनी ऊंची कीमत लगने की खबर सुनकर चंकी पांडे भी खूब हंसे। उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' कि यह उनके लिए सम्मान की बात है।

उनके दोस्त भी इस खबर की क्लिपिंग उन्हें भेज रहे हैं। एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कोई भी खबर अच्छी खबर होती है। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 30 साल से ऐसी चीजें देखते आ रहे हैं।

कई जगहों पर दुकानों में भी फिल्मी सितारों के नाम और उनके हेयरस्टाइल का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया जाता है। यहां तक कि एक बर्गर की दुकान पर 'चंकी पनीर पांडे' नाम का बर्गर भी मिलता है। चंकी पांडे ने साल 1987 में फिल्म 'आग ही आग' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

वह करीब चार दशक से फिल्मों में काम कर रहे हैं। अपने कॉमिक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर हाल ही में फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में नजर आए थे। इस बार चित्रकूट के मेले में उनके नाम वाले गधे ने ऐसी सुर्खियां बटोरीं कि असली चंकी पांडे भी इसका मजा लेते नजर आए।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भोजपुरी गाने 'लव दहेज' का बवाल, निरहुआ आम्रपाली दुबे की शादी में दहेज की मांग पर देखें क्या हुआ

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चित्रकूट मेले में Chunky Panday नाम के 'गधे' की लगी बोली, एक्टर का रिएक्शन आया सामने; कहा- 'सम्मान की बात। '

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Saiyaara फेम अनीत पड्डा ने पहना अहान की मां का सूट? डीन पांडे के साथ सेल्फी ने खींचा फैंस का ध्यान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

"50 साल के आदमी को रिझाओ और कपड़े उतारो" वीडियो कॉल पर एक्ट्रेस का ऑडिशन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan की Maatrubhumi का ट्रेलर देख झूमे बिहार के लोग, एक डायलॉग ने दिला दिए करोडों व्यूज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दूरदर्शन की रामायण के 'लक्ष्मण' ने किया रणबीर कपूर की Ramayana का रिव्यू, परशुराम वाले सीन पर कह दी ऐसी बात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'लक्ष्मण' नहीं बनना चाहते थे अरुण गोविल, 29 साल पहले Ramayana एक्टर पर डाला गया था दबाव; बैठा था फिल्म का भट्ठा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल