बुधवार, 11 नवंबर 2026 02:11 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 12,472 व्यूज

"50 साल के आदमी को रिझाओ और कपड़े उतारो" वीडियो कॉल पर एक्ट्रेस का ऑडिशन

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 01:06 PM IST
"50 साल के आदमी को रिझाओ और कपड़े उतारो" वीडियो कॉल पर एक्ट्रेस का ऑडिशन

Jamie Lever Casting Couch: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और एक्ट्रेस जेमी लीवर ने अपने करियर से जुड़ा एक बेहद डरावना अनुभव शेयर किया है। जेमी ने बताया कि एक बार इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के ऑडिशन के नाम पर उनसे ऐसी मांग की गई थी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई थीं।

उनसे वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने तक के लिए कहा गया था। इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के नाम पर आया था ऑफर जेमी ने पारस छाबड़ा के साथ एक पुराने पॉडकास्ट में इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया था।

मैसेज भेजने वाले ने खुद को कास्टिंग कोऑर्डिनेटर बताया और उन्हें एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में काम करने का ऑफर दिया। जेमी उस समय काफी खुश थीं, क्योंकि उन्हें किरदार भी अपनी पसंद का लगा था। अगले दिन उनका जूम पर ऑडिशन रखा गया।

जेमी के मुताबिक, सामने वाले शख्स ने खुद को फिल्म का डायरेक्टर बताया, लेकिन उसने अपना कैमरा बंद रखा। उसने कहा कि वह सफर कर रहा है और नेटवर्क की दिक्कत है। जेमी ने बताया कि ऑडिशन के दौरान उन्हें कोई स्क्रिप्ट नहीं दी गई।

जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो सामने वाले शख्स ने कहा कि उन्हें सीन खुद से करके दिखाना होगा। इसके बाद उसने बताया कि किरदार थोड़ा बोल्ड है और इसमें एक 50 साल के आदमी को रिझाना होगा। जेमी ने जब इस सीन के बारे में और पूछा तो शख्स ने उनसे कहा कि वह चाहें तो अपने कपड़े भी उतार सकती हैं।

यह सुनकर एक्ट्रेस हैरान रह गईं। उन्होंने साफ कहा कि वह इस तरह के ऑडिशन में सहज नहीं हैं और उन्हें पहले इस बारे में कुछ नहीं बताया गया था। एक्ट्रेस के मना करने के बाद भी सामने वाला शख्स उन्हें बड़े प्रोजेक्ट और अच्छे मौके का लालच देता रहा।

लेकिन जेमी उसकी बातों में नहीं आईं। उन्होंने साफ मना किया और तुरंत वीडियो कॉल काट दी। जेमी ने बताया कि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह कोई बड़ा स्कैम भी हो सकता था।

अगर वह अनजाने में उसकी बात मान लेतीं तो उनकी वीडियो रिकॉर्ड करके उन्हें परेशान किया जा सकता था। इस घटना ने जेमी को काफी डरा दिया था। उन्होंने माना कि इस अनुभव के बाद उन्हें समझ आया कि इंडस्ट्री में काम के ऑफर मिलने पर भी सतर्क रहना कितना जरूरी है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Saiyaara फेम अनीत पड्डा ने पहना अहान की मां का सूट? डीन पांडे के साथ सेल्फी ने खींचा फैंस का ध्यान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan की Maatrubhumi का ट्रेलर देख झूमे बिहार के लोग, एक डायलॉग ने दिला दिए करोडों व्यूज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दूरदर्शन की रामायण के 'लक्ष्मण' ने किया रणबीर कपूर की Ramayana का रिव्यू, परशुराम वाले सीन पर कह दी ऐसी बात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'लक्ष्मण' नहीं बनना चाहते थे अरुण गोविल, 29 साल पहले Ramayana एक्टर पर डाला गया था दबाव; बैठा था फिल्म का भट्ठा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ranveer Singh Bad News: दिवाली पर रणवीर सिंह के घर में मातम, लक्ष्मी पूजन करते करते गई नानू की जान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में 'राम' और 'दशरथ' बने Arun Govil पर दबाव डालकर बनाया गया था 'लक्ष्मण', मूवी की हुई थी जमकर फजीहत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

शादीशुदा होते हुए भी को-स्टार संग लिव-इन में रहा एक्टर, अब तीसरी पत्नी को दिया तलाक

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल