बुधवार, 11 नवंबर 2026 02:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 13,639 व्यूज

Saiyaara फेम अनीत पड्डा ने पहना अहान की मां का सूट? डीन पांडे के साथ सेल्फी ने खींचा फैंस का ध्यान

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 01:59 PM IST
Saiyaara फेम अनीत पड्डा ने पहना अहान की मां का सूट? डीन पांडे के साथ सेल्फी ने खींचा फैंस का ध्यान

अनीत ने पहना अहान की मां का सूट (फोटो- इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट) अनीत पड्डा ने अहान पांडे परिवार संग मनाई दीवाली अभिनेत्री ने अहान की मां डीन का एथनिक सूट पहना एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेत्री अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने 8 नवंबर को मुंबई में अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड अहान पांडे और उनके परिवार के साथ दीवाली मनाई।

परिवार के साथ हुए इस जश्न की तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनीत के कपड़ों ने सबका ध्यान खींचा क्योंकि इसमें एक खास बात थी। सैयारा फेम एक्ट्रेस ने एक एथनिक सूट पहना था, जो अहान की मां डीन पांडे का था।

बताया जा रहा है कि उन्होंने ही यह सूट अनीत को गिफ्ट किया है। इस मौके पर अनीट गुलाबी और नीले रंग के एथनिक कपड़ों में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। दिलचस्प बात यह है कि डीन पांडे ने भी पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में यही सूट पहना था।

अभिनेत्री ने अपने इस फेस्टिव लुक को मोजरियों के साथ पूरा किया, जो बिल्कुल वैसी ही लग रही थीं जैसी अहान की बहन अलाना पांडे ने पहनी थीं। डीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर परिवार के दीवाली समारोह की तस्वीरें शेयर कीं। अनीत को अक्सर उनके साथ महत्वपूर्ण मौकों और फैमिल फंक्शन में शामिल होते देखा गया है।

मोहित सूरी की 2025 की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 'सैयारा' में एक साथ काम करते हुए अनीत और अहान एक-दूसरे के करीब आ गए। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिससे इन दोनों युवा कलाकारों को काफी चर्चा मिली। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को देखकर उनके डेट करने की अफवाहें भी उड़ने लगीं, हालांकि अनीत और अहान में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

हाल ही में उन्हें मुंबई में अहाना की बहन अलाना पांडे के बेबी शॉवर फंक्शन में भी देखा गया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चित्रकूट मेले में Chunky Panday नाम के 'गधे' की लगी बोली, एक्टर का रिएक्शन आया सामने; कहा- 'सम्मान की बात। '

मनोरंजन • अखिल भारतीय

"50 साल के आदमी को रिझाओ और कपड़े उतारो" वीडियो कॉल पर एक्ट्रेस का ऑडिशन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan की Maatrubhumi का ट्रेलर देख झूमे बिहार के लोग, एक डायलॉग ने दिला दिए करोडों व्यूज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दूरदर्शन की रामायण के 'लक्ष्मण' ने किया रणबीर कपूर की Ramayana का रिव्यू, परशुराम वाले सीन पर कह दी ऐसी बात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'लक्ष्मण' नहीं बनना चाहते थे अरुण गोविल, 29 साल पहले Ramayana एक्टर पर डाला गया था दबाव; बैठा था फिल्म का भट्ठा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ranveer Singh Bad News: दिवाली पर रणवीर सिंह के घर में मातम, लक्ष्मी पूजन करते करते गई नानू की जान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में 'राम' और 'दशरथ' बने Arun Govil पर दबाव डालकर बनाया गया था 'लक्ष्मण', मूवी की हुई थी जमकर फजीहत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल