बुधवार, 11 नवंबर 2026 02:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,694 व्यूज

दूरदर्शन की रामायण के 'लक्ष्मण' ने किया रणबीर कपूर की Ramayana का रिव्यू, परशुराम वाले सीन पर कह दी ऐसी बात

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 01:26 PM IST
दूरदर्शन की रामायण के 'लक्ष्मण' ने किया रणबीर कपूर की Ramayana का रिव्यू, परशुराम वाले सीन पर कह दी ऐसी बात

रमानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' का रिव्यू किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और VFX की प्रशंसा की इमोशनल सीन्स और डायलॉग्स में कमियां बताईं एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब रमानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने भी इसका रिव्यू किया है। सुनील ने 11 नवंबर को सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म के भव्य पैमाने, सिनेमैटोग्राफी और विजुअल इफेक्ट्स की तो तारीफ की।

इसी के साथ उन्होंने फिल्म के इमोशनल सीन्स,डायलॉग्स और कहानी कहने के तरीके में कई कमियां भी बताईं। सुनील ने फिल्म के प्रभावशाली निर्माण पैमाने और दृश्य अपील की प्रशंसा की। उन्होंने इसे विश्व स्तरीय वीएफएक्स और खूबसूरत दृश्यों वाली एक भव्य फिल्म बताया।

उन्होंने अभिनय की भी सराहना करते हुए कहा कि सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी भूमिका पूरे दिल से निभाई है। फिल्म के बारे में अपने समग्र प्रभाव के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा,'बहुत बड़े बजट की बहुत ही भव्य पिक्चर है। वीएफएक्स जो है, विश्व स्तरीय है।

फिल्म के चित्र बहुत ही सुंदर हैं। आंखों को बहुत अच्छा लगता है। ' उन्होंने कहा कि फिल्म के कई दृश्य बेहतरीन थे।

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) एक्टर ने कहा कि इस फिल्म में सभी कलाकारों ने जो भी उन्हें रोल दिए हैं, बहुत अच्छे से निभाए हैं। बहुत ही दिल से निभाए हैं। फिल्म के कुछ सीन जो हैं, वो बेहतरीन हैं।

हालांकि, सुनील को लगा कि निर्माता इमोशनल सीन्स और संवादों पर अधिक ध्यान दे सकते थे। परशुराम सीक्वेंस का जिक्र करते हुए सुनील ने कहा कि उन्हें इसका क्रियान्वयन कमजोर लगा। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म से अहिल्या प्रसंग गायब है।

एक्टर बोले- 'मेरे विचार से फिल्म में कुछ सीन ऊपर हैं, जो खास इमोशनल सीन हैं, उन पर और डायलॉग्स पर ध्यान ही नहीं दिया गया। कुछ सीन हैं ही नहीं। जैसा कि परशुराम वाला सीन है, मुझे कमजोर लगा।

अहिल्या वाला सीन है ही नहीं। ' बता दें कि 1987 से 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने सीता के रूप में और सुनील लहरी लक्ष्मण के रूप में नजर आए थे। इसके नए रूपांतरण में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के रूप में यश और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे नजर आएंगे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Saiyaara फेम अनीत पड्डा ने पहना अहान की मां का सूट? डीन पांडे के साथ सेल्फी ने खींचा फैंस का ध्यान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

"50 साल के आदमी को रिझाओ और कपड़े उतारो" वीडियो कॉल पर एक्ट्रेस का ऑडिशन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan की Maatrubhumi का ट्रेलर देख झूमे बिहार के लोग, एक डायलॉग ने दिला दिए करोडों व्यूज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'लक्ष्मण' नहीं बनना चाहते थे अरुण गोविल, 29 साल पहले Ramayana एक्टर पर डाला गया था दबाव; बैठा था फिल्म का भट्ठा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ranveer Singh Bad News: दिवाली पर रणवीर सिंह के घर में मातम, लक्ष्मी पूजन करते करते गई नानू की जान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में 'राम' और 'दशरथ' बने Arun Govil पर दबाव डालकर बनाया गया था 'लक्ष्मण', मूवी की हुई थी जमकर फजीहत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

शादीशुदा होते हुए भी को-स्टार संग लिव-इन में रहा एक्टर, अब तीसरी पत्नी को दिया तलाक

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल