गुरुवार, 12 नवंबर 2026 02:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 5,470 व्यूज

शादीशुदा होते हुए भी को-स्टार संग लिव-इन में रहा एक्टर, अब तीसरी पत्नी को दिया तलाक

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 11:06 AM IST
शादीशुदा होते हुए भी को-स्टार संग लिव-इन में रहा एक्टर, अब तीसरी पत्नी को दिया तलाक

Pawan Kalyan Personal Life: काफी सारे सुपरस्टार्स फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही साउथ सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी काम किया।

हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की। पवन कल्याण इन दिनों एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। पवन कल्याण ने अपनी तीसरी पत्नी अन्ना लेझनेवा से एक दिन पहले अलग होने की खबर शेयर की।

दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इसकी जानकारी दी। फिल्मों के बाद आज के वक्त में राजनीति में किंग मेकर बन चुके हैं। आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताने वाले हैं।

बहुत कम लोगों को पता है कि पवन कल्याण ने तीन शादियां की है। दरअसल उनकी पहली शादी अरेंज मैरिज थी और दूसरी शादी उन्होंने अपनी को-स्टार से की थी। लेकिन जब उनका पहला तलाक हुआ था तो उनको एलिमनी के तौर पर 5 करोड रुपए भी देने पड़ गए थे।

लेकिन फिर साल 2013 में उन्होंने तीसरी शादी रशियन के साथ में की और उनका एक बेटा भी है। पवन कल्याण के बारे में बात करें तो 2 सितंबर 1971 में आंध्र प्रदेश में उनका जन्म हुआ। उनका असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू है।

वह कराटे में ब्लैक बेल्ट है। उनके पिता का नाम वेंकट राव और मां का नाम अंजना देवी है। पिता एक वक्त पर पुलिस में कांस्टेबल थे।

लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि चिरंजीवी और एक्टर नागेंद्र बाबू भी पवन कल्याण के सगे भाई हैं। इनकी एक बहन भी है जिसका नाम विजय दुर्गा है। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो रामचरण उनके रिश्ते में भतीजे लगेंगे।

बताते चलें कि पवन भी अपने भैया भाभी की बहुत इज्जत करते हैं और चुनाव जीतने के बाद में वह सबसे पहले अपने भाई के घर ही जाते हैं। जब पवन सिर्फ 8 साल के थे तो उनके बड़े भाई चिरंजीवी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। लेकिन पवन कल्याण जब बड़े हुए थे उनका मन एक्टिंग में नहीं लगा।

वह खेती करना चाहते थे। लेकिन एक दिन चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा ने अपने देवर को समझाया। तब जाकर पवन कल्याण ने अपना फैसला बदला और एक्टर बनने के लिए तैयार हुए।

पवन कल्याण का नंदिनी से 2007 में तलाक हो गया और उनका 5 करोड़ एलिमनी के तौर पर भी देने पड़े। बाद में अभिनेता ने 2009 में रेनू देसाई के साथ में दूसरी शादी कर ली। पवन को पहली शादी से तो कोई बच्चा नहीं हुआ लेकिन दूसरी शादी से दो बच्चे हुए।

जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। लेकिन 3 साल के बाद 2012 दोनों का तलाक हो गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैं नास्तिक हूं पर। ', Dhurandhar 2 के बाद Ramayana के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा; रणबीर की मूवी का किया रिव्यू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

16 साल तक फरार रहा सड़क दुर्घटना का आरोपी, 300 KM का पीछा कर केरलम पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'राम कृपा' से Ramayana का विजय रथ जारी, 7वें दिन कमाई से रचा इतिहास; 1000 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'बार बार देखो। 'इस गाने को 99% लोग गाते हैं गलत; रफी की आवाज में रिकॉर्ड गीत का ये है असली मतलब

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैं 20 साल से भुगत रहा। ', इमरान हाशमी ने 'सीरियल किसर' इमेज पर की बात, डायरेक्टर आदित्य को ठहराया जिम्मेदार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वसूली भाई बने महर्षि! Ramayana में मुकेश तिवारी का अवतार देख फैंस को याद आई 'गोलमाल', शेयर किए मजेदार मीम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

टॉक्सिक में Kiara के इंटीमेट सीन्स पर कैसा था सिद्धार्थ का रिएक्शन, एक्ट्रेस बोलीं- हमने कभी इस बारे में।

मनोरंजन • Bhopal

'आयत-उल-कुर्सी' लिखी हुई भोपाल के शाही परिवार का पेंडेंट पहनना Kareena Kapoor को पड़ा भारी, मिला कानूनी नोटिस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल