गुरुवार, 12 नवंबर 2026 02:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 2,668 व्यूज

'राम कृपा' से Ramayana का विजय रथ जारी, 7वें दिन कमाई से रचा इतिहास; 1000 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 01:25 PM IST
'राम कृपा' से Ramayana का विजय रथ जारी, 7वें दिन कमाई से रचा इतिहास; 1000 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा

दुनियाभर में रामायण ने किया धांसू कलेक्शन 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास भारतीय सिनेमा में 7वें दिन की सबसे बड़ी कमाई एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) अभिनीत 'रामायण' (Ramayana) को रिलीज के बाद दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

हालांकि दीवाली वीक इसके लिए बेहद शानदार रहा और फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सोमवार यानी दीवाली वीक के बाद पांचवे दिन इसने भारत में 107. 50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और मंगलवार को फिल्म ने 94.

10 करोड़ रुपये बटोरे। बुधवार को इसका कलेक्शन 70. 65 करोड़ रुपये रहा।

सैकनिल्क , भारत में इसकी कुल नेट कमाई एक सप्ताह बाद 511. 10 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 611.

05 करोड़ रुपये है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी इसने इतिहास रच दिया है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, 'रामायण' ने भारतीय सिनेमा में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है।

इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सातवें दिन की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की है। इसके साथ ही लगातार सात दिनों तक वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने का नया कारनामा भी कर दिखाया है। हर गुजरते दिन के साथ, 'रामायण' बॉक्स ऑफिस के इतिहास को फिर से लिख रही है और नए मानक स्थापित कर रही है।

चलिए दिन के हिसाब से देखते हैं इसका कलेक्शन। 'रामायण' को 4000 करोड़ रुपये के बजट के साथ दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है। इस हिसाब से अगर बांटे तो इसका पहले भाग का बजट 2000 करोड़ रुपये माना जा सकता है।

अगर हम 'रामायण' के बजट और अब तक की कमाई को देखें, तो आंकड़े अच्छे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में भी फिल्म को अच्छी कमाई करते रहने की जरूरत है। 27 नवंबर तक कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है।

इस हिसाब से रामायण के पास कलेक्शन करने का अभी बहुत टाइम है। हालांकि, 'गॉडजिला माइनस जीरो' 20 नवंबर, 2026 को भारत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे IMAX में भी दिखाया जाएगा इसलिए यह हॉलीवुड फिल्म 'रामायण' के लिए एक रुकावट बन सकती है।

लेकिन अगर रामायण ये बाधा पार कर लेती है तो फिर उसे रोकना मुश्किल होगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैं नास्तिक हूं पर। ', Dhurandhar 2 के बाद Ramayana के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा; रणबीर की मूवी का किया रिव्यू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

16 साल तक फरार रहा सड़क दुर्घटना का आरोपी, 300 KM का पीछा कर केरलम पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'बार बार देखो। 'इस गाने को 99% लोग गाते हैं गलत; रफी की आवाज में रिकॉर्ड गीत का ये है असली मतलब

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैं 20 साल से भुगत रहा। ', इमरान हाशमी ने 'सीरियल किसर' इमेज पर की बात, डायरेक्टर आदित्य को ठहराया जिम्मेदार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वसूली भाई बने महर्षि! Ramayana में मुकेश तिवारी का अवतार देख फैंस को याद आई 'गोलमाल', शेयर किए मजेदार मीम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

टॉक्सिक में Kiara के इंटीमेट सीन्स पर कैसा था सिद्धार्थ का रिएक्शन, एक्ट्रेस बोलीं- हमने कभी इस बारे में।

मनोरंजन • Bhopal

'आयत-उल-कुर्सी' लिखी हुई भोपाल के शाही परिवार का पेंडेंट पहनना Kareena Kapoor को पड़ा भारी, मिला कानूनी नोटिस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल