बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:58 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 6,637 व्यूज

Ranveer Singh Bad News: दिवाली पर रणवीर सिंह के घर में मातम, लक्ष्मी पूजन करते करते गई नानू की जान

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 11:52 AM IST
Ranveer Singh Bad News: दिवाली पर रणवीर सिंह के घर में मातम, लक्ष्मी पूजन करते करते गई नानू की जान

Ranveer Singh Nana Death: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनके नाना डॉ. राम हिंगोरानी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया।

उन्होंने 8 नवंबर को दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के दौरान आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी रणवीर की ममेरी बहन सौम्या हिंगोरानी ने सोशल मीडिया पर दी। बहन ने शेयर की पुरानी तस्वीरें और वीडियो सौम्या ने इंस्टाग्राम पर अपने नाना की कई पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके दादू ने 96 साल की उम्र में भी जिंदगी को खूब अच्छे से जिया। सौम्या ने उनके जाने पर दुख जताने के बजाय उनकी जिंदगी को याद किया और उन्हें रॉकस्टार बताया। उन्होंने लिखा कि उनके नाना दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय शांति से दुनिया छोड़कर चले गए।

सौम्या ने यह भी लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके दादा-दादी अब साथ होंगे और परिवार को देखकर खुश हो रहे होंगे। उन्होंने अपने नाना को दुनिया का सबसे अच्छा दादू बताया। रणवीर सिंह भी अपने नाना के काफी करीब थे।

वह अक्सर उनके साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे। साल 2023 में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने नाना का एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उनके नाना फिल्म के गाने 'क्या झुमका' पर डांस करते नजर आए थे।

उस समय डॉ. राम हिंगोरानी 93 साल के थे। उन्होंने 'टीम रॉकी' लिखी टी-शर्ट पहन रखी थी।

वीडियो में वह रणवीर से मजाक करते हुए टिक्की की जगह टकीला लाने की बात भी कहते सुनाई दिए थे। रणवीर ने इस वीडियो के साथ अपने नाना को रॉकस्टार बताया था। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी रणवीर ने अपने नाना की एक तस्वीर शेयर की थी।

उस समय काफी गर्मी पड़ रही थी, लेकिन 93 साल की उम्र में भी डॉ. राम वोट डालने पहुंचे थे। रणवीर ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि इतनी गर्मी में भी उनके नाना ने अपने वोट का इस्तेमाल किया।

उन्होंने उन्हें अपना रॉकस्टार बताया था। डॉ. राम हिंगोरानी पेशे से डॉक्टर थे।

मुंबई में उनकी अच्छी पहचान थी। एक्टर संजय कपूर भी उन्हें जानते थे। उन्होंने रणवीर की एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए बताया था कि बचपन में डॉ.

राम ने उन्हें कई बार इंजेक्शन लगाए थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'लक्ष्मण' नहीं बनना चाहते थे अरुण गोविल, 29 साल पहले Ramayana एक्टर पर डाला गया था दबाव; बैठा था फिल्म का भट्ठा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में 'राम' और 'दशरथ' बने Arun Govil पर दबाव डालकर बनाया गया था 'लक्ष्मण', मूवी की हुई थी जमकर फजीहत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

शादीशुदा होते हुए भी को-स्टार संग लिव-इन में रहा एक्टर, अब तीसरी पत्नी को दिया तलाक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली पर Ranveer Singh के घर पसरा मातम, 'धुरंधर' एक्टर के नाना का हुआ निधन; बहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

घाट पर हर साल बजता है छठी मैया का 'पावन' 13 साल पुराना गीत, आज भी कल्पना पटवारी की आवाज में अमर है गाना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में लड़ाई के बाद रावण ने क्यों रखा जटायु का नाखुन? हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'दूसरों के घरों पर पत्थर न फेंकें। ', Pawan Kalyan के तीसरे तलाक के बीच एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल