बुधवार, 11 नवंबर 2026 02:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 5,976 व्यूज

'दूसरों के घरों पर पत्थर न फेंकें। ', Pawan Kalyan के तीसरे तलाक के बीच एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 09:17 PM IST
'दूसरों के घरों पर पत्थर न फेंकें। ', Pawan Kalyan के तीसरे तलाक के बीच एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की एक्स वाइफ रेनु देसाई ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, वो भी एक्टर के तलाक अनाउंसमेंट के बाद। पवन कल्याण की एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण (Pawan Kalyan) अपनी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला (Anna Konidela) से अलग हो रहे हैं। दोनों ने एक ज्वॉइन्ट स्टेटमेंट के जरिए सेपरेशन की अनाउंसमेंट की। पवन कल्याण के तलाक की खबरों के बीच अभिनेता की दूसरी पत्नी रहीं रेनु देसाई (Renu Desai) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

रेनु देसाई ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोज के साथ एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। बिना किसी का नाम लिए रेनु देसाई ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अगर कोई व्यक्ति मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो लगातार उसकी आलोचना करना नैतिक रूप से सही नहीं है।

जो लोग पहले ही बुरे दौर से गुजर रहे, उन्हें और कुचलना अमानवीय है। " रेनु देसाई ने आगे कहा, "चाहे उनका पद या रुतबा कुछ भी हो, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वे भी इंसान हैं। वे किसी के बच्चे हैं, किसी के माता-पिता हैं, या किसी के भाई-बहन हैं।

कृपया दूसरों के घरों पर पत्थर न फेंकें, जबकि हम खुद कांच के ऐसे घरों में रहते हैं जो पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। हम सब इंसान हैं और इंसान कहलाने के लिए सबसे पहली और बुनियादी जरूरतें हैं। दूसरों के प्रति संवेदना और दयालुता।

" A post shared by renu desai (@renuudesai) रेनु देसाई ने कहा, "सिर्फ इसलिए कि मैंने ये शब्द लिखे हैं, अपनी बेतुकी अटकलें लगाना शुरू न करें। मेरा सच में मानना है कि एक समाज के तौर पर हम और बेहतर कर सकते हैं और नहीं मुझे समझदारी और अच्छे बर्ताव के लिए कोई 'पेटीएम' (पैसा) नहीं मिला है।

यह बस मेरा नजरिया है, जिसे मैं अपने दिमाग के 'प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स' (मस्तिष्क के एक हिस्से) का इस्तेमाल करके देखती हूं। " पवन कल्याण ने तीन बार शादी की है। 1997 में उनकी पहली शादी नंदिनी से ही हुई थी, जिनसे उन्होंने 2008 में तलाक ले लिया था।

2009 में उन्होंने रेनु देसाई से दूसरी शादी की थी, जिनसे वह 2012 में अलग हो गए थे। फिर 2013 में पवन कल्याण ने अन्ना से शादी की थी। सोमवार को ही पवन ने अन्ना से अलग होने की अनाउंसमेंट की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में लड़ाई के बाद रावण ने क्यों रखा जटायु का नाखुन? हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Oscar 2027 में हुई Ramayana की एंट्री, 'गोंधल' के साथ एकेडमी अवॉर्ड्स में डंका बजाएगी रणबीर की फिल्म?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की 'मातृभूमि' का दमदार ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति के साथ युद्ध के दर्द की दिखी झलक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Hanuman Ansh के बाद पर्दे पर छाने को तैयार एक और डिवोशनल फिल्म, 'कांतारा' के मेकर्स ने किया 'शरणागति' का एलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हिज्र-ए-मोहब्बत यारा। ', सरहद पार के शो की भारत में दीवानगी, Dar-E-Nijaat के गाने की लाइन में छिपा है दर्द!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

18 की उम्र में जीजा Rajesh Khanna संग किया डेब्यू, 20 फिल्मों में काम करने के बाद बनीं डिजाइनर; कम उम्र में गई जान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Dharmendra को माला सिन्हा ने पढ़ाया था मोहब्बत का पाठ, लता दीदी ने दी गाने को आवाज; साहिर लुधियानवी ने लिखा गीत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल