गोंधल की 99वें ऑस्कर्स (99th Oscars) में एंट्री के बीच अब इस रेस में रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana) भी शामिल हो गई है। ऑस्कर्स में रामायणम् की एंट्री। फोटो क्रेडिट- एक्स गोंधल के साथ ऑस्कर्स की रेस में शामिल फिल्म एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् (Ramayana) इस वक्त दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के VFX, एडिटिंग और निर्देशन की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म की तारीफों के बीच अब यह 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Academy Awards) में धमाका करेगी।
ऐसी चर्चा हो रही है कि रामायणम् के मेकर्स ने फिल्म को ऑस्कर्स (Oscars) के लिए भेजा है। यह फिल्म मराठी फिल्म गोंधल (Gondhal) के साथ इंटरनेशनल स्टेज पर भारत को रीप्रेजेंट कर सकती है। नमित मल्होत्रा निर्मित रामायणम् को ग्लोबल लेवल पर बनाने के लिए मेकर्स ने खूब मेहनत और पैसा खर्च किया है।
रामायणम् के दो पार्ट्स 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनाए गए हैं। मेकर्स ने रामायणम् के जरिए भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं को ग्लोबल ऑडियंस के सामने पेश किया। एनडीटीवी की मानें तो रामायणम् के मेकर्स ने 99वें ऑस्कर (99th Oscars) के लिए अपनी फिल्म को भेजा है।
रामायणम् के ऑस्कर्स में भेजने की खबर तब सामने आई है, जब पहले से ही मराठी फिल्म गोंधल को ऑस्कर्स में ऑफिशियल एंट्री मिल गई है। यह फिल्म इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ऑफिशियली एंट्री के तौर पर चुनी गई है। आपको बता दें कि किसी भी फिल्म को ऑस्कर्स में भेजने के लिए ऑफिशियल एंट्री की जरूरत नहीं होती है।
कोई भी फिल्म को ऑस्कर्स के लिए भेज सकता है। रामायणम् का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है जो मशहूर विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन स्टूडियो DNEG के CEO हैं। रामायणम् का VFX भी DNEG ने ही बनाया है।
आपको शायद ही पता हो कि DNEG अब तक 8 ऑस्कर्स अपने नाम कर चुकी है। अब देखना होगा कि रामायणम् भी ऑस्कर्स अपने नाम कर पाएगी या नहीं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं