मंगलवार, 10 नवंबर 2026 09:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 7,260 व्यूज

Hanuman Ansh के बाद पर्दे पर छाने को तैयार एक और डिवोशनल फिल्म, 'कांतारा' के मेकर्स ने किया 'शरणागति' का एलान

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 07:59 PM IST
Hanuman Ansh के बाद पर्दे पर छाने को तैयार एक और डिवोशनल फिल्म, 'कांतारा' के मेकर्स ने किया 'शरणागति' का एलान

'कांतारा' के मेकर्स ने एक डिवोशनल फिल्म का एलान किया है जिसमें इस्कॉन के फाउंडर की कहानी दिखाई जाएगी। पर्दे पर दिखेगी श्रील प्रभुपाद की दिखेगी कहानी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'KGF', 'सालार' और 'कांतारा' जैसी भारत की बड़ी पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर फिल्में देने से लेकर 'महावतार नरसिम्हा' जैसी अलग तरह की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने तक, होम्बले फिल्म्स लगातार भारतीय सिनेमा में नए प्रयोग कर रहा है।

'शरणागति' एक एनिमेशन फिल्म है, जिसे अत्याधुनिक AI मोशन कैप्चर तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। होम्बले फिल्म्स और ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स ने साथ मिलकर एक बेहद महत्वाकांक्षी एनिमेटेड फिल्म ‘शरणागति – द लाइफ ऑफ अ सरेंडर्ड सोल’ (Saranagati) की घोषणा की है। बता दें कि यह फिल्म इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) के संस्थापक-आचार्य, ए.

सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद के प्रेरणादायक और असाधारण जीवन की यात्रा पर होने वाली है, जिसमें दर्शक आध्यात्मिक मिशन के लिए उनके समर्पण को देखने के साथ, नजदीक से महसूस कर पाएंगे। महावतार नरसिम्हा की जबरदस्त सफलता को आगे बढ़ाते हुए, होम्बले फिल्म्स असरदार कहानियों को सामने लाते हुए सभी का ध्यान भारतीय सभ्यता की विरासत, आस्था और सांस्कृतिक पहचान की तरफ खींच रहा है।

शरणागति के साथ प्रोडक्शन हाउस अपने उस सोच को और मजबूत करता है, जिसमें गहराई से जुड़ी सनातनी कहानियों को पुराने अंदाज में कहने के तरीकों से आगे ले जाकर, मॉडर्न फिल्ममेकिंग टेक्नोलॉजी की मदद से नई पीढ़ी के लिए आसान, इमर्सिव और उनसे जुड़ने लायक बनाया जाता है। यह फिल्म श्रील प्रभुपाद की असाधारण जीवन यात्रा को दिखाएगी।

69 साल की उम्र में 1965 में उन्होंने भारत से अमेरिका की यात्रा की थी। इस दौरान वह अपने साथ भगवद्गीता की अनमोल शिक्षाएं और भगवान कृष्ण का संदेश लेकर गए थे। अपने आध्यात्मिक गुरु श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर के निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने एक ऐसा मिशन शुरू किया, जिसके जरिए दुनिया भर में लाखों लोगों तक कृष्ण भक्ति का संदेश पहुंचा।

उनका जीवन अटूट आस्था, समर्पण, संघर्ष और निस्वार्थ सेवा की मिसाल है। गौरा शक्ति दास ने इस फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है। राजेश सिंह और लोहित राव इसके निर्माता हैं, जबकि श्रीधर शिकारिपुरा ने विजुअल डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली है।

यह फिल्म ट्रांसेंडेंटल फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है, जिसमें डाइव डीप एआई स्टूडियो का सहयोग है। होम्बाले फिल्म्स इसे पेश करने के साथ दुनियाभर में रिलीज करेगी। फिल्म के आधिकारिक टाइटल की घोषणा के साथ ही 'शरणागति' ने एक ऐसी सिनेमाई यात्रा की शुरुआत का संकेत दे दिया है, जो पूरी तरह समर्पित जीवन और पीढ़ियों तक कायम रहने वाली विरासत को दर्शाएगी।

यह फिल्म अगस्त 2027 में श्रील प्रभुपाद की व्यास पूजा के शुभ अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हिज्र-ए-मोहब्बत यारा। ', सरहद पार के शो की भारत में दीवानगी, Dar-E-Nijaat के गाने की लाइन में छिपा है दर्द!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

18 की उम्र में जीजा Rajesh Khanna संग किया डेब्यू, 20 फिल्मों में काम करने के बाद बनीं डिजाइनर; कम उम्र में गई जान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Dharmendra को माला सिन्हा ने पढ़ाया था मोहब्बत का पाठ, लता दीदी ने दी गाने को आवाज; साहिर लुधियानवी ने लिखा गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

किसान बनना चाहते थे Pawan Kalyan, डेब्यू के बाद 6 ब्लॉकबस्टर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड; फिर 10 साल नहीं चली कोई फिल्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'भाई दूज' पर मस्ट वॉच है 90's की फैमिली ड्रामा, Box Office पर ब्लॉकबस्टर रही थी 20 कलाकारों की फिल्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

18 साल में जीजा Rajesh Khanna संग किया डेब्यू, 20 फिल्मों में काम करने के बाद बनीं डिजाइनर; कम उम्र में गई जान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

महाभारत के 'कृष्ण' को नहीं पसंद आई Ramayana, 4000 करोड़ की फिल्म पर उठाए सवाल; बोले- VFX का तमाशा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल