महाभारत टीवी शो में कृष्णा का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज को फिल्म रामायणम् पसंद नहीं आई है। नितीश भारद्वाज ने किया रामायणम् का रिव्यू (फोटो क्रेडिट- एक्स) नितीश भारद्वाज ने किया फिल्म रामायणम् का रिव्यू एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ अभिनेता रणबीर कपूर की लेटेस्ट फिल्म रामायणम् (Ramayana) बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करती हुई नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ महाभारत टीवी सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नितीश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) को ये फिल्म पसंद नहीं आई है।
4000 करोड़ के बजट में बनने वाली निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् के पहले पार्ट को देखकर नितीश ने नाराजगी जताई है और इसे सिर्फ वीएफएक्स का तमाशा बताया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा है। फिल्म रामायणम् को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
इतना ही नहीं सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों ने इस मूवी का पॉजिटिव रिव्यू भी किया है। लेकिन दूरदर्शन की महाभारत से नाम कमाने वाले नितीश भारद्वाज ने रामायणम् पार्ट-1 का नेगेटिव रिव्यू किया है और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है मैं अपनी शुरुआती तारीफ वापस लेता हूं।
मैं इस फिल्म से बहुत परेशान और निराश हूं। मैं इसके बारे में अपनी पिछली पोस्ट वापस ले रहा हूं। मुझे इसके बारे में कहने के लिए एक भी अच्छा शब्द नहीं मिल रहा है।
VFX का तमाशा कभी भी इस महाकाव्य के मूल मूल्यों, दार्शनिक गहराई और आध्यात्मिक सार की जगह नहीं ले सकता। मैं इस बारे में आपकी सोच से पूरी तरह सहमत नहीं हूं। फिल्म ने कभी भी किसी भी तरह से रावण का महिमामंडन नहीं किया।
इसने दिखाया कि वह असल में अपने असुर कुल के साथ कैसा है और कैसे वह बाकी सब चीजों, ऋषियों, यज्ञों, देवताओं वगैरह को नष्ट कर रहा है। फिल्ममेकिंग और कहानी कहने का तरीका मैच्योर हो गया है और आप सच में यह उम्मीद नहीं कर सकते कि यह वैसा ही रहेगा जैसा दशकों पहले था। चलो इसे और गहराई से देखो, मुझे यकीन है कि तुमने बहुत कुछ मिस कर दिया है।
इस तरह से बी. आर. चोपड़ा के महाभारत धारावाहिक में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज ने रामायणम् को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अभी तक की रिलीज को पांच दिनों का समय बीता है और इस मूवी बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई का डंका बजा दिया है। इंडिया में अब तक ये पौराणिक फिल्म नेट 3450 करोड़ का कारोबार कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा 675 करोड़ के पार पहुंच चुका है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं