रावण बन यश ने पहना भारी-भरकम कॉस्ट्यूम/ फोटो- इंस्टाग्राम भारी भरकम मुकुट पहन सेट पर सबको परेशान करते थे यश माधुरी दीक्षित से भी ज्यादा भारी था यश का कॉस्ट्यूम एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायणम् पार्ट 1 (Ramayana Part 1) को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है।
खासतौर पर लंकापति रावण के रूप में तो लोग कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यश के लिए रावण के रोल में सिर्फ तांडव करना और एक्सप्रेशन को पकड़े रहना ही पूरी फिल्म में एक चुनौती नहीं था, बल्कि उनका कॉस्ट्यूम भी था। यश (Yash) ने रावण के रोल में फिल्म में जो कॉस्ट्यूम पहना था, वह माधुरी दीक्षित के देवदास के लंहगे से कई ज्यादा वजनदार था।
उनके मुकुट से लेकर उनके पूरे कॉस्ट्यूम का कितना वजन था, इसके बारे में उनकी डिजाइनर ने जानकारी शेयर की। इंडिया टुडे से खास बातचीत करते हुए रामायणम् में सितारों की कॉस्ट्यूम डिजाइन करने वाली सानिया सरधरिया ने बातचीत की और बताया की यश के सिर्फ मुकुट का ही वजन लगभग 1.
8 किलो का था। सानिया ने कहा, "ज्वेलरी को मिलाकर ज्यादातर कॉस्ट्यूम का वजन ही 16 से 20 किलो का था। हालांकि, कुछ कॉस्ट्यूम उससे भी ज्यादा भारी थे।
जैसे लंका से जुड़ा रावण का लुक, उसकी शादी का कॉस्ट्यूम, खास तौर पर वह कॉस्ट्यूम जो वह शूर्पणखा की शादी में पहनता है। मुझे जितना याद है उसका वजन 30 से 33 किलो का था। " सानिया सरधरिया ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि सबसे मुश्किल काम मुकुट पहनना था, क्योंकि सिर पर अगर थोड़ा भी वजन आए तो बहुत मुश्किल हो जाता है संभालना।
हमने कई आइडियाज पर एक्सपेरिमेंट किए। हमने कई 3D मॉडल वाले मुकुट बनवाए और इस चीज को सुनिश्चित किया कि डिजाइन एकदम सही हो। अपनी तरफ से हमने कोशिश की कि रावण का मुकुट जितना लाइट रख सके, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसे भी हम 1.
8 किलो से कम का कर पाए। " डिजाइनर ने यश की तारीफ के पुल बांधते हुए आगे कहा, "हम बस इतना ही कर पाए और सामने से वह सच में बहुत भारी था, लेकिन मूवी में उनके (Yash) के एक्सप्रेशन से आपको कहीं भी ये महसूस ही नहीं होगा। हालांकि, वह सच में एक टास्क था।
" हैवी कॉस्ट्यूम के साथ रावण का किरदार अदा करने वाले यश को रामायण के सेट पर कितना अंकफर्टेबल महसूस होता था, इसके बारे में भी डिजाइनर ने बताया। उन्होंने कहा, "यश जब भी सेट पर अपने लुक से असहज होते तो वह मजाक मस्ती करने लगते। उन्हें ये समझ आ गया था कि हैवी कॉस्ट्यूम थकाने वाला है, इसलिए खुद को एंटरटेन करने के लिए वह टीम को परेशान करते थे।
वह उनके कॉस्ट्यूम के जो नुकीले हिस्से होते थे, वह सबको चुभा-चुभाकर मस्ती करते थे। "।
पाठक प्रतिक्रियाएं