मंगलवार, 10 नवंबर 2026 03:11 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 27°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 3,098 व्यूज

14 मिनट में पूरी Ramayana, सुनकर रोया पूरा देश। लव-कुश की आवाज बने ये 3 सिंगर; 37 साल पुराने गीत ने रचा इतिहास

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 01:33 PM IST
14 मिनट में पूरी Ramayana, सुनकर रोया पूरा देश। लव-कुश की आवाज बने ये 3 सिंगर; 37 साल पुराने गीत ने रचा इतिहास

दो महिला सिंगरों ने दी रामायण के गीत को आवाज (फोटो- तिलक/यूट्यूब) रामानंद सागर की रामायण का 14 मिनट का गीत चर्चा में 2 महिला और एक पुरुष सिंगर ने मिलकर गाया गाना 'रामायणम्' के बीच चर्चा में ये 37 साल पुराना गाना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त फिल्म 'रामायणम्' की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के गानों से लेकर सीन्स तक, इंटरनेट पर सब जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच रामानंद सागर की रामायण का एक गाना है, जो अपने आप में बेहद भव्य है।

14 मिनट के इस गाने को तीन सिंगरों ने मिलकर गाया था। दरअसल रामायण (Ramayana) के यूं तो सभी गीत यादगार रहे थे। 90 के दशक में आई रामानंद सागर की रामायण के सभी गाने कल्ट क्लासिक हैं।

इस शो का रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है। इसी शो का एक गाना है, जो आज भी लोगों के मन में बसा हुआ है। इस गाने का नाम है 'हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की' (Hum Katha Sunate video song)।

जी हां, लव-कुश द्वारा गाया हुआ ये गाना आज भी रामायण के सबसे यादगार गीतों में गिना जाता है। इस गाने की महिमा ऐसी है कि लोग आज भी गाने को बड़े ध्यान से सुनते हैं। गाने में लव-कुश कैसे प्रभु श्रीराम के दरबार में आते हैं और महज कुछ ही पलों में रामायण की गाथा सुनाते हैं।

इस गाने को यूट्यूब पर 280 मिलियन से ज्यादा बार सुना गया है। करीब 14 मिनट 40 सेकेंड के इस गाने के एक-एक शब्द मन को भाव-विभोर कर देते हैं। यहां तक कि गाना अक्सर आंखों में आंसू ले आता है।

इस गाने को उस दौर के तीन सिंगरों ने गाया था। गाने को कविता कृष्णमूर्ति, हेमलता और रवीन्द्र जैन ने मिलकर आवाज दी थी। लव-कुश की आवाज के लिए कविता कृष्णमूर्ति (Kavita Krishnamurthy) और हेमलता (Hemlata) को चुना गया था।

वहीं रवींद्र जैन (Ravindra Jain) ने भी गाने में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। लव-कुश जैसे बच्चों की आवाज दो महिला सिंगर्स बनीं और यह आवाज उनके ऊपर बिल्कुल फिट बैठी। वहीं इस गाने का संगीत खुद रवींद्र जैन ने ही तैयार किया था और गाने को लिखा भी उन्होंने ही था।

यहांतक कि रामायण के पूरे संगीत की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी और उन्होंने रामानंद सागर की रामायण का ऐसा संगीत बनाया कि जिसने दुनियाभर में इतिहास रचा। आज भी रामानंदर सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayana Songs) और उनके गानों का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है।

आपको बता दें कि रामानंद सागर की इस रामायण के गीत हाल ही में रिलीज हुई नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की रामायणम् (Ramayana Hindi Songs) के बीच वायरल हो रहे हैं और लोग दोनों रामायणम् की तुलना भी कर रहे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

माधुरी दीक्षित के लंहगे से ज्यादा भारी था Ramayana के 'रावण' का कॉस्ट्यूम, Yash के मुकुट का था इतने किलो वजन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana की बॉक्स ऑफिस सफलता पर आया 'रावण' का रिएक्शन, ऑडियंस से प्यार पाकर खुश हुए रॉकिंग स्टार Yash

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के 'राजा दशरथ' बनने के लिए संकोच में थे अरुण गोविल, 3 महीने तक नहीं हुए थे राजी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सिनेमा में गूंजेगी 'निगम परिवार' की तीसरी पीढ़ी की आवाज, Sonu Nigam के बेटे ने किया सिंगिंग डेब्यू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Koffee With Karan 9: 'जब करण ने शाहिद कपूर को स्टेज से उतार दिया। 'Kiara ने शो में खोला शादी का मजेदार किस्सा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के बाद इस धांसू फिल्म में IPS अफसर बनेंगी साई पल्लवी, धनुष-ममूटी के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कुमार विश्वास ने Ramayana के गानों की शेयर की BTS वीडियो; Shreya Ghoshal की आवाज ने बांधा समां

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल