कुमार विश्वास ने शेयर किया BTS वीडियो/ फोटो- इंस्टाग्राम कुमार विश्वास ने रामायणम् गानों का BTS वीडियो शेयर किया ए आर रहमान-श्रेया घोषाल की मेहनत वीडियो में दिखी कुमार विश्वास ने इसे भगवान का आशीर्वाद बताया एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रामायणम् को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म ने देखते ही देखते ग्लोबली 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। जब मूवी ने गाने रिलीज हुए थे, तो लोगों ने ए. आर.
रहमान को इसमें काफी ट्रोल किया था। लोगों का मानना था कि हिंदू काव्य में उन्होंने सूफी कव्वाली का टच डाल दिया है। हालांकि, जब थिएटर्स में ये गाने बजे तो हर कोई ए.
आर. रहमान के कंपोजिशन, कुमार विश्वास के लिरिक्स और श्रेया घोषाल की मधुर आवाज में खो गया। अब हाल ही में कुमार विश्वास ने गानों की मेकिंग का एक वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल नोट शेयर किया है।
कुमार विश्वास ने रामायणम् के सभी गाने लिखे हैं। उन्होंने बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया, जिसमें ए आर रहमान और श्रेया घोषाल स्टूडियो में मौजूद हैं। पूरी टीम मिलकर म्यूजिक पर काम कर रही है और सभी गानों के लिए सही धुन तैयार कर रहे हैं।
पूरी टीम ने माइथोलॉजिकल फिल्म के गानों के पीछे कितनी मेहनत की है, यह वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कुमार विश्वास ने कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी मुझे लगता है कि कुछ सफर के लिए भगवान आपको खुद चुनते हैं। रामायणम् मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है।
मेरा मानना है कि ये श्रीराम के प्रति इतने सालों की भक्ति, विश्वास और समर्पण का आशीर्वाद है। " A post shared by Dr. Kumar Vishvas (@kumarvishwas) कुमार विश्वास ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए आगे लिखा, "भगवान राम मुझे इस एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी का एक छोटा सा हिस्सा बनाने के लिए आपका धन्यवाद।
अपने समय के सर्वश्रेष्ठ क्रिएटिव लोगों के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा है। इस विजन को सच होते हुए देखना और आप सभी ने मेरे शब्दों को जिस प्यार के साथ अपनाया है, उसका साक्षी बनने का अनुभव बहुत ही शानदार था। " अपनी पोस्ट को खत्म करते हुए कुमार विश्वास ने मेकर्स का धन्यवाद किया और लिखा, "आप सभी को मैंने सिर्फ अपने लिरिक्स को सुनते हुए ही नहीं देखा, बल्कि उसका मतलब समझते हुए भी देखा है।
ये आशीर्वाद मेरे लिए कितना बड़ा है, इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। कुछ सफर प्लान नहीं होते, बस कोई दिव्य शक्ति उन्हें आपके लिए लिखती हैं। जय श्री राम।
" रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायणम् पार्ट 2 दो हिस्सों में बनी है। इसका पहला पार्ट जहां 5 नवंबर को रिलीज हुआ,तो वहीं दूसरी तरफ इसका दूसरा पार्ट पहले 2027 में आने वाला था, लेकिन अब वह 2028 दीवाली पर रिलीज होगा, जिसमें सनी देओल (Sunny Deol) महाबली हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं