अभिनेता अरुण गोविल ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि रामायणम् के राजा दशरथ बनने के लिए उन्होंने 3 महीनों तक सोच-विचार किया था। अरुण गोविल का राजा दशरथ का किरदार (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक नीतेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायणम् (Ramayana) की चर्चा इस वक्त काफी हो रही हैं।
फिल्म में अयोध्या के राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया है। इस बीच अरुण गोविल (Arun Govil) ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया है कि उन्होंने राजा दशरथ के रोल के ऑफर को स्वीकारने में 3 महीनों का समय लिया था।
आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है 39 साल पहले दूरदर्शन के कल्ट क्लासिक धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल इस वक्त राजा दशरथ के कैरेक्टर को प्ले करने के लिए सुर्खियां में हैं। लेकिन वह रामायणम् में इस किरदार को निभाने के लिए तैयार नहीं।
इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में वैराइटी इंडिया को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान किया है, अरुण ने बताया मैंने राजा दशरथ की भूमिका निभाने के लिए 3 महीनों तक सोच विचार किया था। मैं संकोच में था कि क्या मुझे ये किरदार निभाना चाहिए या नहीं। फिर परिस्थित ऐसी आ गई कि मेकर्स ने मुझसे से कहा कि रणबीर और यश से ज्यादा आपको राजा दशरथ के किरदार के लिए राजी करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
ऐसे करीब 3 महीने का समय बीत गया, तब जाकर मैंने हामी भरी। खुशनसीब हूं कि रामायणम् में मेरे काम को काफी सराहा जा रहा है और इसके लिए मैं सभी का आभारी रहूंगा। असल जिंदगी में 46 साल के बेटे का पिता होना भी कहीं न कहीं रामायणम् में राजा दशरथ का रोल निभाने में मेरे लिए मददगार साबित हुआ।
इस तरह से अरुण गोविल ने फिल्म रामायणम् पार्ट-1 में राजा दशरथ की भूमिका निभाने को लेकर खुलकर बात की है। बता दें कि अरुण ने रामानंद सागर की रामायण में भी श्री राम के कैरेक्टर को अपने दमदार अभिनय से अमर किया है। इस इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी बात की है और बताया- रामायणम् के बाद मैंने भविष्य के लिए कोई भी प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।
क्योंकि मैं अपना पूरा फोकस इसी फिल्म पर रखना चाहता था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं