मंगलवार, 10 नवंबर 2026 08:27 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 2,592 व्यूज

'भाई दूज' पर मस्ट वॉच है 90's की फैमिली ड्रामा, Box Office पर ब्लॉकबस्टर रही थी 20 कलाकारों की फिल्म

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 06:33 PM IST
'भाई दूज' पर मस्ट वॉच है 90's की फैमिली ड्रामा, Box Office पर ब्लॉकबस्टर रही थी 20 कलाकारों की फिल्म

अगर आप भाई दूज पर फैमिली के साथ बैठकर पुरानी यादों को ताजा करना चाहते हैं तो 90's की ये फिल्म देख सकते हैं। परिवार के साथ देखने लायक है यह फैमिली ड्रामा परिवार के साथ देखने लायक है यह फैमिली ड्रामा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के बाद अब भाई दूज के तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बुधवार को देशभर में यह त्यौहार मनाया जाएगा जिसमें पूरा परिवार एक बार फिर इकट्ठा होगा। अगर आप इस त्यौहार का मजा दोगुना करना चाहते हैं और पुरानी यादों को फिर से जीना चाहते हैं तो फैमिली के साथ बैठकर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं। यह फिल्म 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है।

इस मूवी की खासियत है कि जब भी यह फिल्म टीवी पर आती थी तो पूरा परिवार इसे साथ मिलकर देखता था। वहीं यह आज भी 90's के बच्चों की फेवरेट फिल्म है। हम बात कर रहे हैं हम साथ-साथ है (Hum Saath Saath Hain) की।

इस फिल्म की कहानी से लेकर म्यूजिक और कास्टिंग तक दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में भाई बहन के बीच स्नेह, माता-पिता से बॉन्डिंग और लाइफ पार्टनर के साथ प्यार को बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। फिल्म में मोहनीश बहल ने बड़े भाई विवेक का किरदार बहुत ही सादगी के साथ निभाया था।

लेकिन क्या आप जानते हैं इस किरदार के लिए पहली पसंद अनिल कपूर और ऋषि कपूर थे? लेकिन किसी वजह से बात नहीं बनी और फिर मोहनीश ने इस किरदार को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। इतना ही नहीं मोहनीश ने एक शांत और अनुशासित बड़े बेटे के अपने किरदार की तैयारी के लिए, कैमरा चालू होने से पहले ही अपने हाथ अपनी जेबों में डालने की प्रेक्टिस की थी और इसके लिए मैथड एक्टिंग अपनाई थी।

यह सलमान खान और करिश्मा कपूर की इकलौती ऐसी फिल्म भी है, जिसमें वे एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में नहीं हैं। सोनाली बेंद्रे उन एक्ट्रेसेस के एक खास क्लब में शामिल हो गईं, जिन्होंने तीनों मशहूर खानों (आमिर, शाहरुख और सलमान) के साथ काम किया है। 'हम साथ-साथ हैं' अपने समय की एक बेहतरीन फिल्म थी।

यह राजश्री प्रोडक्शंस की पहली ऐसी फिल्म बनी, जिसे रिलीज के पहले ही हफ्ते में 1,000 से ज्यादा सिनेमाघरों में दिखाया गया। यह उस दौर की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनी। 'हम साथ-साथ हैं' 1999 में रिलीज हुई एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है।

इसे सूरज बड़जात्या ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, मोहनीश बहल, नीलम कोठारी और महेश ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Hanuman Ansh के बाद पर्दे पर छाने को तैयार एक और डिवोशनल फिल्म, 'कांतारा' के मेकर्स ने किया 'शरणागति' का एलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हिज्र-ए-मोहब्बत यारा। ', सरहद पार के शो की भारत में दीवानगी, Dar-E-Nijaat के गाने की लाइन में छिपा है दर्द!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

18 की उम्र में जीजा Rajesh Khanna संग किया डेब्यू, 20 फिल्मों में काम करने के बाद बनीं डिजाइनर; कम उम्र में गई जान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Dharmendra को माला सिन्हा ने पढ़ाया था मोहब्बत का पाठ, लता दीदी ने दी गाने को आवाज; साहिर लुधियानवी ने लिखा गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

किसान बनना चाहते थे Pawan Kalyan, डेब्यू के बाद 6 ब्लॉकबस्टर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड; फिर 10 साल नहीं चली कोई फिल्म

मनोरंजन • अखिल भारतीय

18 साल में जीजा Rajesh Khanna संग किया डेब्यू, 20 फिल्मों में काम करने के बाद बनीं डिजाइनर; कम उम्र में गई जान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

महाभारत के 'कृष्ण' को नहीं पसंद आई Ramayana, 4000 करोड़ की फिल्म पर उठाए सवाल; बोले- VFX का तमाशा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल