बुधवार, 11 नवंबर 2026 02:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 5,198 व्यूज

Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की 'मातृभूमि' का दमदार ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति के साथ युद्ध के दर्द की दिखी झलक

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 11:57 PM IST
Maatrubhumi Trailer: सलमान खान की 'मातृभूमि' का दमदार ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति के साथ युद्ध के दर्द की दिखी झलक

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज ट्रेलर में दिखी देशभक्ति और बलिदान की झलक एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज जब दुनिया को पहले से कहीं ज्यादा शांति की जरूरत है, ऐसे समय में सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ देशभक्ति, बलिदान और युद्ध की मानवीय कीमत को दिखाने वाली एक दमदार कहानी लेकर आई है।

मातृभूमि (Maatrubhumi) के ट्रेलर में एक सैनिक की जिंदगी की झलक देखने को मिलती है, जहां उसकी ड्यूटी कभी खत्म नहीं होती और परिवार के साथ बिताया हर पल बेहद कीमती होता है। हर वर्दी के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जो हमेशा अनिश्चितता में जीता है। हर विदाई के साथ मन में यह डर रहता है कि कहीं यह आखिरी मुलाकात न हो।

फिल्म युद्ध के मैदान से आगे बढ़कर उन सैनिकों के भावनात्मक संघर्ष और उनके परिवारों के बलिदान को भी दिखाती है, जो अपनों के लौटने का इंतजार करते हैं। फिल्म एक बड़ा संदेश भी देती है कि युद्ध का अंत कभी किसी के लिए खुशियों भरा नहीं होता। दोनों तरफ लोगों की जान जाती है, परिवार बिखरते हैं और युद्ध का असर मैदान से कहीं आगे तक पहुंचता है।

फिल्म की कहानी यह याद दिलाती है कि देशभक्ति और शांति की चाह एक-दूसरे के साथ चल सकती हैं। करीब 4. 5 मिनट का यह ट्रेलर दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देता है।

इतना लंबा होने के बावजूद इसकी रफ्तार और कहानी कहने का अंदाज इतना दिलचस्प है कि यह किसी 30 सेकंड की शानदार इंस्टाग्राम रील की तरह लगता है। ट्रेलर के पहले फ्रेम से लेकर आखिरी फ्रेम तक दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है। एक्शन, इमोशन और ड्रामा के बीच शानदार तालमेल इसे बेहद खास बनाता है।

सलमान खान अपने दमदार एक्शन अवतार में शानदार प्रभाव छोड़ते हैं, वहीं चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ती है। फिल्म की खूबसूरत लोकेशन्स, शानदार सिनेमैटोग्राफी और प्रभावशाली संगीत इसे और भी खास बनाते हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का निर्माण सलमान खान (Salman Khan) फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।

फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में लड़ाई के बाद रावण ने क्यों रखा जटायु का नाखुन? हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'दूसरों के घरों पर पत्थर न फेंकें। ', Pawan Kalyan के तीसरे तलाक के बीच एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Oscar 2027 में हुई Ramayana की एंट्री, 'गोंधल' के साथ एकेडमी अवॉर्ड्स में डंका बजाएगी रणबीर की फिल्म?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Hanuman Ansh के बाद पर्दे पर छाने को तैयार एक और डिवोशनल फिल्म, 'कांतारा' के मेकर्स ने किया 'शरणागति' का एलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हिज्र-ए-मोहब्बत यारा। ', सरहद पार के शो की भारत में दीवानगी, Dar-E-Nijaat के गाने की लाइन में छिपा है दर्द!

मनोरंजन • अखिल भारतीय

18 की उम्र में जीजा Rajesh Khanna संग किया डेब्यू, 20 फिल्मों में काम करने के बाद बनीं डिजाइनर; कम उम्र में गई जान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Dharmendra को माला सिन्हा ने पढ़ाया था मोहब्बत का पाठ, लता दीदी ने दी गाने को आवाज; साहिर लुधियानवी ने लिखा गीत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल