गुरुवार, 12 नवंबर 2026 02:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 5,081 व्यूज

दीवाली पर Ranveer Singh के घर पसरा मातम, 'धुरंधर' एक्टर के नाना का हुआ निधन; बहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 09:39 AM IST
दीवाली पर Ranveer Singh के घर पसरा मातम, 'धुरंधर' एक्टर के नाना का हुआ निधन; बहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

रणवीर सिंह और उनके परिवार में मातम पसर गया है। एक्टर के नाना का दीवाली पर निधन हो गया, जिसकी जानकारी रणवीर की कजिन सिस्टर सौम्या ने शेयर की। नहीं रहे रणवीर सिंह के नाना/ फोटो- इंस्टाग्राम रणवीर सिंह के नाना का 96 की उम्र में निधन कजिन सिस्टर ने पुरानी तस्वीरों के साथ शेयर की खबर एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दीवाली के मौके पर उनके नाना का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि रणवीर सिंह की कजिन सिस्टर सौम्या हिंगोरानी ठाकरे ने शेयर की है।

उन्होंने नाना के साथ कई तस्वीरे शेयर करते हुए रोशनी के त्यौहार पर अपने प्यारे नानू को खोने का दर्द बयां किया। रणवीर सिंह के नाना 96 साल के थे। उनके जाने की दुखद खबर शेयर करते हुए एक्टर की कजिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें यंग रणवीर भी नजर आ रहे हैं।

दादू के साथ मस्ती और प्यार भरी तस्वीरे शेयर करते हुए सौम्या हिंगोरानी ठाकरे ने डॉ राम हिंगोरानी को श्रद्धांजलि देते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे दादू, डॉक्टर राम दीवाली के मौके पर हम सबको छोड़कर दादी के पास चले गए। उन्होंने इससे ज्यादा शुभ समय खुद के लिए नहीं चुना होगा, दिन का सबसे अच्छा वक्त, लक्ष्मी पूजा का समय।

" सौम्या ने अपने दादा के जाने का दुख मनाने से अधिक उनकी लंबी उम्र को सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मैं शर्त लगा सकती हूं कि दोनों (दादी और दादू)अपनी कुर्सी पर बैठ गए होंगे और व्हिस्की पी रहे होंगे और हम सबको देखकर एन्जॉय कर रहे होंगे। सबसे प्यारे दादू बनने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

आपने हमें सबकुछ दिया। मेरे लिए भी आइस्क्रीम बचाकर रखना, तब तक जब तक हम दोबारा नहीं मिलते। हरि ओम।

" सौम्या के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग उनके दादा और रणवीर सिंह के नाना के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "रणवीर और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाए। " दूसरे यूजर ने लिखा, "आपका ये नुकसान सुनकर दुख हुआ।

आपको और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार। " सोशल मीडिया पर जहां लोग रणवीर सिंह के नाना के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब तक अभिनेता या उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह का उनके नाना के साथ काफी गहरा और अच्छा रिश्ता था।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के दौरान रणवीर सिंह ने अपने नाना से फैंस को भी मिलवाया था। उस दौरान उनके नाना की उम्र 23 साल थी। वह दोनों झुमका गिरा रे गाने पर डांस करते हुए भी नजर आए थे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैं नास्तिक हूं पर। ', Dhurandhar 2 के बाद Ramayana के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा; रणबीर की मूवी का किया रिव्यू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

16 साल तक फरार रहा सड़क दुर्घटना का आरोपी, 300 KM का पीछा कर केरलम पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'राम कृपा' से Ramayana का विजय रथ जारी, 7वें दिन कमाई से रचा इतिहास; 1000 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'बार बार देखो। 'इस गाने को 99% लोग गाते हैं गलत; रफी की आवाज में रिकॉर्ड गीत का ये है असली मतलब

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैं 20 साल से भुगत रहा। ', इमरान हाशमी ने 'सीरियल किसर' इमेज पर की बात, डायरेक्टर आदित्य को ठहराया जिम्मेदार

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वसूली भाई बने महर्षि! Ramayana में मुकेश तिवारी का अवतार देख फैंस को याद आई 'गोलमाल', शेयर किए मजेदार मीम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

टॉक्सिक में Kiara के इंटीमेट सीन्स पर कैसा था सिद्धार्थ का रिएक्शन, एक्ट्रेस बोलीं- हमने कभी इस बारे में।

मनोरंजन • Bhopal

'आयत-उल-कुर्सी' लिखी हुई भोपाल के शाही परिवार का पेंडेंट पहनना Kareena Kapoor को पड़ा भारी, मिला कानूनी नोटिस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल