अरुण गोविल को जब जबरदस्ती बनाया गया था लक्ष्मण/ फोटो- इंस्टाग्राम 29 साल पहले इस फिल्म में लक्ष्मण नहीं बनना चाहते थे अरुण गोविल बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन बैठा था फिल्म का भट्टा मन मारकर रामायणम् एक्टर ने निभाया था किरदार एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अरुण गोविल (Arun Govil) को कई जनरेशन ने 'श्रीराम' के रूप में याद रखा।
रामानंद सागर की दूरदर्शन की रामायण की रामायण ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बनाया। अरुण गोविल अब नितेश तिवारी की रामायणम् (Ramayana Part 1) में राजा दशरथ की भूमिका में दिखाई दिए। हालांकि, इन दोनों ही पौराणिक किरदारों के बीच अरुण गोविल साल 1997 में आई फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका भी अदा कर चुके हैं।
अब कई सालों के बाद उन्होंने ये खुलासा किया है कि उन पर जितेंद्र की फ्लॉप फिल्म में लक्ष्मण बनने का प्रेशर डाला गया था। अरुण गोविल (Arun Govil) ने वैरायटी इंडिया से खास बातचीत में बताया कि वह कभी भी लक्ष्मण का किरदार नहीं निभाना चाहते थे और न ही फिल्म लव-कुश का हिस्सा बनना चाहते थे।
अभिनेता ने कहा, "मूवी लव कुश में जहां जितेंद्र राम का किरदार निभा रहे थे, वो चाहते थे कि मैं लक्ष्मण की भूमिका अदा करूं। मैंने प्रोड्यूसर को बोला था कि ये सही नहीं है, मुझसे लक्ष्मण का रोल मत करवाओ, लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी। " अरुण गोविल ने आगे कहा, "मैंने भी फिर कहा कि ठीक है, जो करना है करो।
देखो फिर क्या हुआ, मूवी एक दिन भी नहीं चली थी। किसी को भी उस फिल्म के बारे में पता तक नहीं है। " दिलीप कानिकारिया के प्रोडक्शन में बनी पौराणिक फिल्म लव कुश में एक नहीं, बल्कि रामानंद सागर की रामायण (Ramayana) के दो किरदारों क लिया गया था।
जहां दारा सिंह को जया प्रदा और जितेंद्र स्टारर फिल्म में भी महाबली हनुमान की भूमिका ही मिली, तो वहीं सबके चहेते 'राम' को प्रेशर देकर लक्ष्मण बनाने की मेकर्स ने काफी भारी कीमत चुकई। 25 जुलाई 1997 में रिलीज हुई फिल्म लव कुश बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। भारी बजट में बनी सालों पहले रिलीज हुई मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 43 लाख का हुआ था।
सालों तक अरुण गोविल जहां भी गए, लोगों ने उन्हें राम की भूमिका में ही याद रखा। हालांकि, अब रामायण में राजा दशरथ के किरदार में अभिनेता को काफी पसंद किया गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म में अरुण गोविल ने श्रीराम के पिता की भूमिका अदा की है।
मूवी दुनियाभर में 800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं