सलमान के डायलॉग ने जीता बिहार के लोगों का दिल/ फोटो- इंस्टाग्राम बिहार में मातृभूमि के ट्रेलर ने उड़ाया गर्दा एक डायलॉग से सलमान ने छुआ बिहार के लोगों का दिल एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जिस पल का हर किसी को इंतजार था, वह आखिरकार आ ही गया। सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) का ट्रेलर मेकर्स ने बीते दिन रिलीज कर दिया।
कई लोगों को जहां ऐसा लग रहा है कि अपूर्व लाखिया ने छोटी सी वीडियो में पूरी मूवी दिखा दी है, तो वहीं दूसरी तरफ मातृभूमि के ट्रेलर ने धूम ही मचा दी है। बिहार में देशभक्ति फिल्म के ट्रेलर को पसंद करने की दर्शकों के पास दो वजह है, पहला है सलमान खान का जबरदस्त डायलॉग और दूसरा है अभिनेता का पावरफुल किरदार।
बिहार से ताल्लुक रखने वाले लोगों के मुंह से अक्सर हमने ये सुना है कि 'एक बिहारी सब पर भारी'है। लेकिन जब यही मातृभूमि के ट्रेलर में सलमान खान ने डायलॉग के रूप में बोला, तो यह आइकॉनिक बन गया। ट्रेलर के बीच में सलमान खान का बोला गया एक डायलॉग 'एक बिहारी सब पर भारी' इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
हालांकि, ये डायलॉग सलमान खान ने मातृभूमि (Maatrubhumi Trailer) में यूं ही नहीं बोला है, बल्कि उनका किरदार भी बिहार से जुड़ा हुआ है। देशभक्ति फिल्म में सलमान 16 बिहार रेजिमेंट के फौजी का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी सेना का नेतृत्व करते हैं। यही वजह है कि फिल्म का ट्रेलर यूपी और बिहार में काफी पसंद किया जा रहा है।
सलमान खान की लंबे समय से अटकी फिल्म मातृभूमि के ट्रेलर का दर्शकों को कितनी बेसब्री से इंतजार था, इस बात का अंदाजा Youtube पर इसके व्यूज से लगा सकते हैं। महज 13 घंटों के अंदर मातृभूमि के ट्रेलर को 1 करोड़ 15 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये ट्रेलर यूट्यूब पर फिल्हाल नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।
मूवी की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ईठा'के साथ टक्कर लेगी। मातृभूमि 4 दिसंबर 2026 को विश्वभर में रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह की जोड़ी बनी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं