बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:28 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 4,692 व्यूज

घाट पर हर साल बजता है छठी मैया का 'पावन' 13 साल पुराना गीत, आज भी कल्पना पटवारी की आवाज में अमर है गाना

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 11:26 AM IST
घाट पर हर साल बजता है छठी मैया का 'पावन' 13 साल पुराना गीत, आज भी कल्पना पटवारी की आवाज में अमर है गाना

छठ महापर्व पर कल्पना पटवारी, खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली का 13 साल पुराना गीत आज भी खूब सुना जाता है। एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीवाली के बाद हर साल छठ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।

इस साल भी छठ की छठा धीरे-धीरे हवाओं में घुलनी शुरू हो गई है। वर्ष 2026 में चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। त्योहार के साथ-साथ छठ गीतों में भी एक अलग ही तरह का नशा है कि जब ये गूंजते हैं तो अंदर के इमोशंस अपने आप जाकर छठी माई से जुड़ जाते हैं।

आज आपको कल्पना पटवारी के ऐसे ही एक गीत के बारे में बताएंगे जो हमारे दिलों में बसा हुआ है। हम बात कर रहे हैं 'छठी माई के करब बरतिया, भोरहरी में चार बजे' गीत की जिसे खेसारी लाल यादव, कल्पना पटवारी और इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। यह गाना मूल रूप से भोजपुरी फिल्म 'नागिन' का है, लेकिन समय के साथ यह सिर्फ एक फिल्मी गाना न रहकर छठ महापर्व की आस्था और संस्कृति का प्रतीक बन चुका है।

इस गाने की खासियत इसके सुंदर बोल और भाव हैं। गीत छठ मैया की महिमा, सुबह चार बजे घाट पर जाकर अर्घ्य चढ़ाने की परंपरा और परिवार के साथ व्रत रखने की भावना को खूबसूरती से दिखाता है। राजकुमार आर.

पांडे के लिखे बोल आपको मन ही मन सीधे घाट के दर्शन करा देते हैं। इसका संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी राजेश-रजनीश ने तैयार किया है। वहीं बात अगर फिल्म की कहानी की करें तो इस गाने को एक 'नागिन' (इच्छाधारी नागिन का किरदार निभा रही रानी चटर्जी) पर फिल्माया गया है।

फिल्म की कहानी , वह अपने सुहाग और परिवार की रक्षा के लिए छठ माई का कठिन व्रत रखती है। गाने के भाव बहुत ही शुद्ध हैं जिनमें त्योहार की महक साफ झलकती है। यही वजह है कि ये सीधा आपके दिल में जगह बना लेते हैं।

गाने को मिल रहे लाखों व्यूज और इसकी पॉपुलैरिटी बताती है कि ये गाना सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आस्था का हिस्सा बन चुका है। आप भी इसे सुनकर अपना मनोरंजन करिए और छठी मैया की भक्ति में डूब जाइए। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ranveer Singh Bad News: दिवाली पर रणवीर सिंह के घर में मातम, लक्ष्मी पूजन करते करते गई नानू की जान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में 'राम' और 'दशरथ' बने Arun Govil पर दबाव डालकर बनाया गया था 'लक्ष्मण', मूवी की हुई थी जमकर फजीहत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

शादीशुदा होते हुए भी को-स्टार संग लिव-इन में रहा एक्टर, अब तीसरी पत्नी को दिया तलाक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली पर Ranveer Singh के घर पसरा मातम, 'धुरंधर' एक्टर के नाना का हुआ निधन; बहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में लड़ाई के बाद रावण ने क्यों रखा जटायु का नाखुन? हैरान कर देगी इसके पीछे की वजह

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'दूसरों के घरों पर पत्थर न फेंकें। ', Pawan Kalyan के तीसरे तलाक के बीच एक्स वाइफ का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Oscar 2027 में हुई Ramayana की एंट्री, 'गोंधल' के साथ एकेडमी अवॉर्ड्स में डंका बजाएगी रणबीर की फिल्म?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल