बुधवार, 11 नवंबर 2026 07:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 10,799 व्यूज

बिना लिरिक्स के 42 साल पहले बना रोमांटिक गाना, अनुराधा पौडवाल के आलाप से हुआ सुपरहिट; शशि कपूर की दिखी थी शरारत

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 05:44 PM IST
बिना लिरिक्स के 42 साल पहले बना रोमांटिक गाना, अनुराधा पौडवाल के आलाप से हुआ सुपरहिट; शशि कपूर की दिखी थी शरारत

42 साल पहले अनुराधा पौडवाल ने सुरेश वाडकर संग मिलकर शशि कपूर का एक ऐसा रोमांटिक गीत गाया था, जिसमें लिरिक्स ही नहीं थे, फिर भी ये सुपरहिट हुआ। अनुराधा पौडवाल ने बिना लिरिक्स के गाने को बनाया हिट/ फोटो- इंस्टाग्राम 5 मिनट के इस सुपरहिट गीत में है सिर्फ दो शब्द अनुराधा पौडवाल ने गाया बिना लिरिक्स वाला गाना 42 साल पहले दिखा था शशि कपूर का रोमांटिक अंदाज एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

भजन क्वीन अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। लेकिन क्या आपको पता है कि दिग्गज सिंगर ने 42 साल पहले शशि कपूर (Shashi Kapoor) की फिल्म के लिए एक ऐसा गाना गाया था, जिसमें लिरिक्स ही नहीं थे।

साढे़ चार मिनट से ज्यादा लंबा कौन सा है वो गाना जिसे आलाप के दम पर अनुराधा पौडवाल ने बनाया था जबरदस्त हिट और जिसमें शशि कपूर का दिखा था शरारत भरा अंदाज, चलिए बताते हैं। अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal Songs) की आवाज में गाए जिस सदाबहार गीत का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे है, वह साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'घर एक मंदिर' (Ghar Ek Mandir) का है।

मूवी में शशि कपूर और मौसमी चटर्जी के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, राज किरण, रंजीता कौर और शोमा आनंद जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। घर एक मंदिर से जो गाना बहुत पॉपुलर हुआ था उसके कोई लिरिक्स नहीं थे, बल्कि 4 मिनट 56 सेकंड का ये पूरा गाना हमिंग स्टाइल पर ही बना था।

इस गाने में बस हे हो। आना। ना।

ना जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। उसके अलावा बीच-बीच में अन्य एक्टर्स के डायलॉग थे, लेकिन मूवी में आधी रात को फिल्माए गाने में कोई भी लिरिक्स नहीं थे। घर एक मंदिर में बिना बोल वाले इस गीत को मूवी में शशि कपूर और मौसमी चटर्जी के किरदारों पर फिल्माया गया है, जहां आधी रात में उनकी ज्वाइंट फैमिली सोती है।

बच्चा साथ में होता है, लेकिन शशि कपूर के अंदर का रोमांस जागता है और वह मौसमी चटर्जी को शरारत भरे अंदाज में छेड़ने लगते हैं। इस गाने को अनुराधा पौडवाल ने अकेले नहीं गाया था, बल्कि इसमें उनका साथ दिया था दिग्गज सिंगर सुरेश वाडेकर ने। उन्होंने शशि कपूर के किरदार के लिए हमिंग की थी, तो वहीं अनुराधा ने मौसमी चटर्जी के लिए अलाप दिया था।

गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया था, तो वहीं इसके नाम मात्र लिरिक्स आंनद बख्शी ने लिखे थे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म का वो गाना, जिस पर 23 साल से झूम रहा है Gen-Z; Alka की आवाज में रेडियो पर हुआ हिट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Gunmaaster G9 Trailer: 'इश्क में आंसू नहीं, खून बहेगा। ', इमरान हाशमी का धांसू एक्शन, विलेन बनकर छाए अपारशक्ति

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Tiger Shroff फायरिंग केस पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन, कहा- उस समय पूरी इंडस्ट्री निशाने पर।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चित्रकूट मेले में ₹72 हजार में बिका 'चंकी पांडे' नाम का गधा, खबर सुनकर एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भोजपुरी गाने 'लव दहेज' का बवाल, निरहुआ आम्रपाली दुबे की शादी में दहेज की मांग पर देखें क्या हुआ

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चित्रकूट मेले में Chunky Panday नाम के 'गधे' की लगी बोली, एक्टर का रिएक्शन आया सामने; कहा- 'सम्मान की बात। '

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Saiyaara फेम अनीत पड्डा ने पहना अहान की मां का सूट? डीन पांडे के साथ सेल्फी ने खींचा फैंस का ध्यान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल