ऐश्वर्या का ये गीत रेडियो पर हुआ था जबरदस्त हिट/ फोटो- यूट्यूब 23 साल पहले रेडियो पर खूब धूम मचाता था ये गीत ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म का ये था सबसे हिट गाना अल्का याग्निक की आवाज ने बनाया था यादगार एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असरदार हो या न हो, लेकिन 90 और 2000 के दौर में उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं, जिन्हें आज भी सेलिब्रेट किया जाता है।
23 साल पहले सिंगर अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या की बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्म के लिए एक ऐसा ही गीत गाया था, जो कई सालों तक रेडियो की शान रहा। आज भी जब ये गीत बजता है तो Gen-Z भी खुद को इसकी ताल पर डांस करने से नहीं रोक पाते हैं। कौन सा है सुपरफ्लॉप फिल्म का वो गीत, चलिए बताते हैं।
ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म के जिस सुपरहिट गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 2003 में रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। जिसमें अर्जुन रामपाल, प्रियांशु चटर्जी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। मूवी का टाइटल था 'दिल का रिश्ता'।
नरेश मल्होत्रा के निर्देशन में बनी ये फिल्म तो हिट नहीं हुई, लेकिन इसका गाना 'दैया-दैया रे' बहुत पॉपुलर हुआ था। ये वो दौर था जब रेडियो पर ऐश्वर्या राय का ये गाना बजता था, तो 20-25 साल की लड़कियां एक्ट्रेस के स्टेप कॉपी करके डांस करती थीं। आज भी ऐश्वर्या राय का जब ये गाना किसी पार्टी में बजता है, तो Gen-Z सहित कई लोग एक्ट्रेस की तरह डांस करती है।
ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म दिल का रिश्ता के इस गाने को 90 के दशक की मशहूर सिंगर अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने जहां अपनी मधुर आवाज में गाया, तो वहीं नदीम-श्रवण ने गाने का म्यूजिक दिया। इस रोमांटि गाने के लिरिक्स समीर ने लिखे थे। यह ऐश्वर्या राय के करियर के सबसे हिट और यादगार गानों में से एक है।
फिल्म दिल का रिश्ता की बात करें तो इसकी कहानी ऐश्वर्या राय के टिया शर्मा के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रियांशु चटर्जी के किरदार से प्यार करती है। बिजनेसमैन जय मेहता टिया को पहली नजर में देखते ही उससे प्यार कर बैठता है। टिया जब उसके प्यार को ठुकरा देती है, तो वह शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाता है।
जिसमें एनिवर्सरी मनाने गए टिया और राज का एक्सीडेंट हो जाता है। राज इस एक्सीडेंट में मर जाता है और टिया अपनी याददाशत खो बैठती है। अर्जुन रामपाल का किरदार जय मेहता, टिया की मां से गुजारिश कर दोनों को अपने पास रखता है।
जब टिया उसके पास होती है, तो वह गिल्ट में उससे दूर होता चला जाता है। मूवी में अर्जुन रामपाल, ऐश्वर्या राय के अलावा राखी गुलजार, परेश रावल, ईशा कोपिकर भी अहम भूमिका में थे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं