बुधवार, 11 नवंबर 2026 07:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,188 व्यूज

Tiger Shroff फायरिंग केस पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन, कहा- उस समय पूरी इंडस्ट्री निशाने पर।

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 05:11 PM IST
Tiger Shroff फायरिंग केस पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन, कहा- उस समय पूरी इंडस्ट्री निशाने पर।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुए हमले के बीच मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बोले मनोज बाजपेयी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम मनोज बाजपेयी ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं फिर से शुरू हो गई हैं। अक्टूबर महीने में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर जानलेवा हमला हुआ था। यह घटना 90s के दौर की याद दिलाता है, जब अंडरवर्ल्ड से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को धमकियां मिलती थीं।

अब मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने रिएक्शन दिया है। मनोज बाजपेयी का कहना है कि मौजूदा हालात की तुलना सीधे तौर पर पुराने समय से नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि आज के समय में आपराधिक नेटवर्क अलग तरह से काम करते हैं। मनोज बाजपेयी ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, "अब वह पुराना दौर कभी वापस नहीं आएगा।

उस समय पूरी इंडस्ट्री निशाने पर थी, लेकिन अभी ऐसा नहीं है। अपराध का तरीका और उसकी परिभाषा पूरी तरह बदल चुकी है। अब कोई कहीं और बैठकर अपने शूटरों को किसी पर हमला करने के लिए भेजता है और हो सकता है कि वह व्यक्ति असल में उनका निशाना हो ही न।

" मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ के फायरिंग केस को लेकर कहा कि असल में वह शूटरों का टारगेट थे ही नहीं। उन्होंने कहा, "पूरी बातचीत उन अन्य सितारों के बारे में थी जो असल टारगेट थे और अब उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। " एक्टर ने बेहतर हालात होने की उम्मीद जताई है।

18 अक्टूबर की शाम को मुंबई में फुटबॉल ग्राउंड के बाहर टाइगर श्रॉफ के ऊपर कई राउंड फायरिंग हुई। कार में मौजूद टाइगर को तो ज्यादा चोटें नहीं आईं, लेकिन उनके ड्राइवर घायल हो गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

गिरफ्तार किए गए लोगों ने पहले अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे अभिनेताओं के घरों की रेकी की थी। उनके निशाने पर पहले ये सितारे थे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म का वो गाना, जिस पर 23 साल से झूम रहा है Gen-Z; Alka की आवाज में रेडियो पर हुआ हिट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Gunmaaster G9 Trailer: 'इश्क में आंसू नहीं, खून बहेगा। ', इमरान हाशमी का धांसू एक्शन, विलेन बनकर छाए अपारशक्ति

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बिना लिरिक्स के 42 साल पहले बना रोमांटिक गाना, अनुराधा पौडवाल के आलाप से हुआ सुपरहिट; शशि कपूर की दिखी थी शरारत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चित्रकूट मेले में ₹72 हजार में बिका 'चंकी पांडे' नाम का गधा, खबर सुनकर एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

भोजपुरी गाने 'लव दहेज' का बवाल, निरहुआ आम्रपाली दुबे की शादी में दहेज की मांग पर देखें क्या हुआ

मनोरंजन • अखिल भारतीय

चित्रकूट मेले में Chunky Panday नाम के 'गधे' की लगी बोली, एक्टर का रिएक्शन आया सामने; कहा- 'सम्मान की बात। '

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Saiyaara फेम अनीत पड्डा ने पहना अहान की मां का सूट? डीन पांडे के साथ सेल्फी ने खींचा फैंस का ध्यान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल