सात महीने के इंतजार के बाद Salman Khan की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज हुआ। अब डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली ने उनके बलिदानों के बारे में बात की है। मातृभूमि का ट्रेलर देख बोले साउथ के डायरेक्टर।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम सलमान खान की मातृभूमि का ट्रेलर हुआ रिलीज 4 दिसंबर को रिलीज होगी सलमान की मातृभूमि सलमान खान की मेहनत के बारे में बोले वामशी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में भी रिलीज होने वाली है।
सात महीने के इंतजार के बाद सलमान खान ने देर रात मातृभूमि का ट्रेलर जारी किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। अब साउथ सिनेमा के डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली (Vamshi Pedipalli) ने ट्रेलर का रिव्यू करने के साथ-साथ बताया कि इस फिल्म के लिए सलमान ने कितने बलिदान दिए और तनाव झेला।
सलमान खान ने एक्स हैंडल पर मातृभूमि का ट्रेलर जारी करते हुए लिखा, "आज रिलीज करूं या कल? जो कल करे सो आज कर, जो आज करे सो अब। ट्रेलर का आनंद लें।
" इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए वामशी ने सलमान की मेहनत और लगन की तारीफ की। उन्होंने कहा मातृभूमि- इंतजार खत्म हुआ। सलमान खान सर, मैं जानता हूं वो बलिदान जो आपने दिए और इस फिल्म के लिए जिस तनाव से आप गुजरे।
आपकी ताकत और लगन साफ झलकती है। आप सच में जितना प्यार, सुकून और कामयाबी पाने के हकदार हैं, वह सब आपको मिले, सर। वामशी ने फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लखिया और सलमान की को-स्टार चित्रांगदा सिंह समेत पूरी टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
#Maatrubhumi। The Wait is over। @BeingSalmanKhan Sir।
I know the sacrifices you made and the stress that you have gone through for this film। Your Strength and Commitment shine through। Wishing You all the Love, Peace & Success You truly deserve Sir।
❤️ Wishing @LakhiaApoorva @IChitrangda and the whole Team the Best of Everything। आपको बता दें कि सलमान खान अपनी आगामी फिल्म वामशी पेडिपल्ली के साथ कर रहे हैं, जिसका टाइटल मॉन्स्टर बताया जा रहा है। एक्टर ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
इस फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं