गुरुवार, 12 नवंबर 2026 05:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 18,462 व्यूज

ग्रीस में Anirudh Ravichander ने SRH की मालकिन काव्या मारन से की शादी, पहली तस्वीर आई सामने

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 10:20 PM IST
ग्रीस में Anirudh Ravichander ने SRH की मालकिन काव्या मारन से की शादी, पहली तस्वीर आई सामने

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) ने काव्या मारन (Kavya Maran) के साथ शादी की पहली तस्वीर शेयर की है। काव्या मारन संग अनिरुद्ध की शादी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम 21 नवंबर को चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाकर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर करके फैंस को गुडन्यूज दे दी है। महीनों से चर्चा हो रही थी अनिरुद्ध, सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) के साथ शादी करने वाले हैं। अब यह अफवाह सच साबित हो गई है।

अनिरुद्ध और काव्या अब पति-पत्नी बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर अपनी पहली शादी की तस्वीर शेयर करके अनिरुद्ध ने फैंस को खुश कर दिया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने 11 नवंबर को काव्या मारन के साथ ग्रीस में ड्रीम वेडिंग की।

शादी के बाद काव्या के साथ पहली वेडिंग फोटो शेयर करते हुए कंपोजर ने कैप्शन में लिखा, "मेरी जिंदगी में एक बार मिलने वाला, जो जिंदगी भर के लिए है, 11. 11। " A post shared by Anirudh (@anirudhofficial) वेडिंग लुक की बात करें तो अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने लुक को आइवरी आउटफिट में क्लासी रखा है।

उन्होंने कुर्ता के साथ मैचिंग कलर की वेष्टि पहनी और उसके ऊपर एक लॉन्ग जैकेट कैरी की थी। पूजा हेगड़े से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक सेलिब्रिटीज और फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। शादी की फोटो के बाद अनिरुद्ध ने अपनी लेडी लव के साथ दो और वेडिंग पिक्चर्स शेयर की हैं।

यह तस्वीर कपल के वेडिंग फंक्शन की है जिसमें दोनों ब्राउन कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों हाथ में हाथ डाले पोज दे रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में काव्या, अनिरुद्ध को प्यार से निहार रही हैं।

A post shared by Anirudh (@anirudhofficial) ग्रीस में प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी के बाद काव्या और अनिरुद्ध 21 नवंबर को चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। इस रिसेप्शन पार्टी में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से लेकर नेता और सिनेमा की बड़ी-बड़ी हस्ती शामिल हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • Bhopal

'आयत-उल-कुर्सी' लिखी हुई भोपाल के शाही परिवार का पेंडेंट पहनना Kareena Kapoor को पड़ा भारी, मिला कानूनी नोटिस

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मातृभूमि' के लिए Salman Khan ने दी कुर्बानियां, झेला तनाव; डायरेक्टर वामशी बोले- कामयाबी पाने के हकदार।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

28 साल से घाटों पर बज रहा Anuradha Paudwal का ये भोजपुरी छठ गीत, सुबह अर्घ्य के वक्त गाती हैं महिलाएं

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ऐश्वर्या राय की फ्लॉप फिल्म का वो गाना, जिस पर 23 साल से झूम रहा है Gen-Z; Alka की आवाज में रेडियो पर हुआ हिट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Gunmaaster G9 Trailer: 'इश्क में आंसू नहीं, खून बहेगा। ', इमरान हाशमी का धांसू एक्शन, विलेन बनकर छाए अपारशक्ति

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Tiger Shroff फायरिंग केस पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन, कहा- उस समय पूरी इंडस्ट्री निशाने पर।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बिना लिरिक्स के 42 साल पहले बना रोमांटिक गाना, अनुराधा पौडवाल के आलाप से हुआ सुपरहिट; शशि कपूर की दिखी थी शरारत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल