नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम् (Ramayana) में एक किरदार सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। इस किरदार को 71 साल के एक्टर ने निभाया है। रामायणम् का असली हीरो निकला ये किरदार।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम साढ़े 6 साल में बना था रामायणम् का एक सीन रणबीर-यश से ज्यादा 71 साल के एक्टर की चर्चा रामायणम् के अहम हिस्सों में दिखा दमदार सीन एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की रामायणम् (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में है। 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी पौराणिक फिल्म को लेकर जैसी उम्मीद जताई जा रही थी, वैसा ही दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला।
रामायणम् में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आए, वहीं रावण का किरदार रावण ने निभाया है। इस फिल्म के VFX के साथ-साथ कलाकारों की परफॉर्मेंस को भी काफी सराहा जा रहा है। फिल्म का एक किरदार तो ऐसा है जिसके बारे में रणबीर और यश से ज्यादा चर्चा हो रही है।
अपने बलिदान और बहादुरी के लिए मिसाल बने इस किरदार की हर कोई तारीफ कर रहा है। उनके सीन्स दंग करते हैं। उसने ताकवतर रावण को भी कड़ी टक्कर दी थी।
हम बात कर रहे हैं जटायु (Jatayu) की। रामायणम् में जटायु के कई अहम सीन्स हैं। महाकाव्य में दिव्य पक्षी जटायु अपने बलिदान और साहस के लिए जाने जाते हैं।
जब रावण माता सीता का अपहरण करके ले जा रहा था, तब जटायु ने उन्हें बचाने के लिए रावण से युद्ध किया था। उन्होंने रावण को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, घायल होने की वजह से वह माता सीता को नहीं बचा पाए थे।
मगर वह जटायु ही थे, जिन्होंने सीता के अपहरण होने की जानकारी राम को दी थी। नितेश तिवारी ने रामायणम् में जटायु को बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया है। चाह राम का जन्म हो, सीता संग उनका विवाद हो या फिर माता सीता को बचाने के लिए युद्ध लड़ना हो।
हर सीन्स आपके दिल को छू लेता है। भले ही जटायु को VFX के जरिए बनाया गया, लेकिन आवाज 71 साल के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) की है। वह फिल्म के नरेटर भी हैं।
सोशल मीडिया पर जटायु के सीन्स को काफी पसंद किया गया। सबसे ज्यादा जटायु और रावण (Jatayu Ravana Fight Scene) का फाइट सीन था। नितेश तिवारी की रामायणम् में दिखाया गया कि कैसे जटायु ने रावण को जबरदस्त टक्कर दी।
बूढ़ा होने के बावजूद जटायु लड़ाई से पीछे नहीं हटता है। वह शक्तिशाली रावण पर हमला करने के लिएअपनी चोंच, पंजों और पंखों का इस्तेमाल करता है और यहां तक कि रावण का सिर काटने में भी सफल हो जाता है। हालांकि, रावण जिसके बाद दोबारा सिर उगाने की शक्ति होती है, वह जटायु के पंखों को काट देता है जिससे वह बुरी तरह घायल हो जाता है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं