गुरुवार, 12 नवंबर 2026 04:36 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 14,338 व्यूज

कैमरे के आगे अभिनय का जलवा और पढ़ाई पर पूरा फोकस, बाल दिवस पर मिलिए इन उभरते सितारों से

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 03:59 PM IST
कैमरे के आगे अभिनय का जलवा और पढ़ाई पर पूरा फोकस, बाल दिवस पर मिलिए इन उभरते सितारों से

बाल दिवस के अवसर पर बाल कलाकार माही राय और कविशा महंत की कहानी, जो अभिनय के साथ अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। माही राय ने 'ओह माय डॉग' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा कविशा महंत को 'आकुति' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला दोनों बाल कलाकार पढ़ाई के साथ अभिनय भी कर रहे दीपेश पांडेय, मुंबई।

अभिनय का शौक तो बाल कलातार माही राय को बचपन से था, लेकिन कैमरे के सामने आने का हौसला उन्हें अपने पिता और फिल्म निर्देशक अमित राय से मिला। फिल्म ओह माय डॉग से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले माही ने अपने पिता के निर्देशन में ही पहली बार कैमरे का सामना किया। फिलहाल नौवीं कक्षा में पढ़ रहे माही के लिए यह सफर जितना रोमांचक था, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी।

बाल दिवस के मौके पर माही बताते हैं, ‘एक्टिंग में मेरी दिलचस्पी बचपन से ही थी, खिलौनों के साथ भी अक्सर एक्टिंग किया करता था। इस बीच पापा को मेरे अंदर कुछ अलग बात दिखी। उन्होंने ही मुझे एक्टिंग करने का सुझाव दिया था।

उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुम यह फिल्म करोगे? तो मैंने हां कर दिया। जब मैं पहली बार कैमरे के सामने आया तो कैमरा देखकर ही बहुत घबरा गया था।

आस-पास इतने सारे लोग थे, मुझे कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था। डर लग रहा था कि अगर कुछ गलती हो गई, तो लोग चिल्लाएंगे। जब एक बार मैंने काम करना शुरू किया तो मेरा डर खत्म हो गया।

फिर तो मैं कैमरे के सामने ऐसे आता था, जैसे कि वो मेरा रोज का काम हो। सेट पर गीता अग्रवाल मैम और पवन मल्होत्रा सर ने मेरा मार्गदर्शन किया। मेरी फिल्म आने के बाद मैंने अपने आस-पास काफी बदलाव देखा।

लोग मुझे स्टार जैसा महसूस करा रहे थे। स्कूल के सारे दोस्तों और टीचर्स ने मुझे बधाइयां दी थी। कुछ लोगों ने मेरे साथ तस्वीरें भी ली।

हालांकि, उससे मेरे दोस्तों के बीच कुछ खास बदलाव नहीं हुआ। अपनी आगे की योजनाओं पर माही कहते हैं, ‘आगे मैं क्या बनूंगा, वो तो समय ही बताएगा। फिलहाल तो मैं सबसे ज्यादा ध्यान अपनी पढ़ाई पर दे रहा हूं।

अभी मैं नौवीं कक्षा में हूं। इसके साथ फुटबाल भी खेलता हूं, अपनी टीम के साथ मैंने अपने स्कूल का स्टेट चैंपियनशिप भी जीता है। तो सबसे पहले पढ़ाई पूरी करूंगा, फिर आगे चलकर देखूंगा कि मुझे किस क्षेत्र में जाना है।

’ इसके जवाब में माही कहते हैं कि मैं सबसे पहले सेट पर खूब सफाई रखने का ध्यान दूंगा। मैंने देखा है कि सेट पर कई लोग बहुत गंदगी फैलाते हैं। इसके साथ लोगों के बीच बातचीत को बेहतर और आसान बनाना चाहूंगा।

मैंने यह भी देखा है कि लोग बोलते कुछ हैं और दूसरे छोर पर पहुंचते-पहुंचते बात कुछ और हो जाती है। ’।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ना फेरे। ना पंडित। ना मंत्र, अनोखे अंदाज में काव्या मारन ने अनिरुद्ध रविचंदर से रची शादी, लेकिन मंगलसूत्र।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

शादी के 6 महीनों बाद इस हसीना ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, दिखाया इतना बड़ा बेबी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kaali Kheti Trailer: देहाती भूत का खौफनाक ट्रेलर लेकर आए जैकी श्रॉफ, गांव की रहस्यमयी कहानी देख कांप उठेंगे दर्शक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

न रणबीर, न यश। ये है Ramayana का असली हीरो, साढ़े 6 साल में बना एक सीन; 71 साल के एक्टर ने निभाई भूमिका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kaali Kheti Teaser: देहाती भूत का खौफनाक ट्रेलर लेकर आए जैकी श्रॉफ, गांव की रहस्यमयी कहानी देख कांप उठेंगे दर्शक

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मैं नास्तिक हूं पर। ', Dhurandhar 2 के बाद Ramayana के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा; रणबीर की मूवी का किया रिव्यू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

16 साल तक फरार रहा सड़क दुर्घटना का आरोपी, 300 KM का पीछा कर केरलम पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल