Anirudh Kavya Wedding: साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन शादी के बंधन में बंध गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। इस शादी की सबसे खास बात इसका अलग अंदाज रहा।
शादी में न कोई पंडित था और न ही संस्कृत मंत्र पढ़े गए। पारंपरिक फेरे भी नहीं हुए। हालांकि, अनिरुद्ध ने काव्या को मंगलसूत्र पहनाकर एक खास रस्म जरूर निभाई।
शादी के दौरान अनिरुद्ध ने परिवार के सदस्यों के सामने काव्या को मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद परिवार वालों ने दोनों को नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दिया। शादी में अनिरुद्ध की मां की साड़ी भी चर्चा में रही।
उनकी साड़ी पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें बनी हुई थीं। A post shared by Anirudh (@anirudhofficial) इस शादी में सुपरस्टार रजनीकांत पत्नी लता और बेटी ऐश्वर्या के साथ पहुंचे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी पत्नी दुर्गा के साथ समारोह में शामिल हुए।
इनके अलावा उदयनिधि स्टालिन और दयानिधि मारन समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। I'm usually not get happy about anyone's marriage, but this time, I'm genuinely happy! ❤️Congratulations, #Anirudh & #KavyaMaran ! Wishing you a very happy married life! ❤️ Welcomes To DMK Family।
! 🖤❤️ https://t. co/8mvONVtB9D शादी से रजनीकांत का डांस वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। A post shared by Anirudh (@anirudhofficial) ग्रीस में शादी के बाद अब अनिरुद्ध और काव्या 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।
इसमें फिल्म, राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं