शनिवार, 21 नवंबर 2026 10:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 4,449 व्यूज

7,000mAh बैटरी वाला Lava का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, 13MP रियर कैमरा से है लैस

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 01:38 PM IST
7,000mAh बैटरी वाला Lava का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, 13MP रियर कैमरा से है लैस

Lava Smart 4 Pro स्मार्टफोन भारत में 10,999 रुपये में लॉन्च हो गया है। इसमें 7,000mAh बैटरी, Unisoc T610 चिपसेट और 13MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं। लावा स्मार्ट 4 प्रो भारत में लॉन्च 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

Lava Smart 4 Pro स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी के लावा स्मार्ट 4 सीरीज का तीसरा मॉडल है। इससे पहले कंपनी Lava Smart 4 और Lava Smart 4 Plus को लॉन्च कर चुका है।

Lava Smart 4 Pro में कंपनी ने स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी दी गई है। Lava Smart 4 Pro स्मार्टफोन में 4जीबी की रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है, जिसे 10,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

यह फोन लावा के ऑफलाइन रिटेल चैनल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लावा के दूसरे स्मार्टफोन की तरह कंपनी इस पर भी फ्री डोरस्टेप सर्विस ऑफर करेगी। Lava Smart 4 Pro को दो कलर ऑप्शन Konark Gold और Neelam Blue में लॉन्च किया गया है।

Lava Smart 4 Pro स्मार्टफोन में डुअल सिम के साथ लाया गया है। इस फोन को Android 16 के साथ लाया गया है। Lava Smart 4 सीरीज में 6.

75-इंच की HD+ (720 x 1,570 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz तक है। लावा का यह फोन ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Lava Smart 4 Pro स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T610 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर 12nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 6 एफिसिएंसी कोर और 2 परफॉर्मेंस कोर दिए गए हैं।

इस प्रोसेसर की पीक क्लॉक स्पीड 1. 8GHz तक की है। इस फोन में 4GB की रैम के साथ 4 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है।

फोन में 64GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते हैं। ऑप्टिक्स की बात करें तो Lava Smart 4 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। इस फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Lava Smart 4 Pro स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,025 mAh बैटरी वाले Oppo के प्रीमियम फोन पर डिस्काउंट, 50MP का कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,000 mAh बैटरी वाला पहला नॉन-फोल्डेबल वाइड स्क्रीन फोन लॉन्च, 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो और 200MP कैमरा भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6,000 mAh बैटरी वाले नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा Redmi, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगी MediaTek की पावर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

1.7 लाख की कीमत में लॉन्च होगा Xiaomi का नया फोन, 12GB रैम, 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट से है लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

15,000 mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, 7 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

12GB रैम और 2nm चिपसेट वाला Samsung का Pro स्मार्टफोन, लॉन्चिंग से पहले Geekbench पर दिखाया दम

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाले Motorola पर डिसंकाउंट, 6.88 इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल