शनिवार, 21 नवंबर 2026 10:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 2,659 व्यूज

7,000 mAh बैटरी वाला पहला नॉन-फोल्डेबल वाइड स्क्रीन फोन लॉन्च, 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो और 200MP कैमरा भी

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 08:30 PM IST
7,000 mAh बैटरी वाला पहला नॉन-फोल्डेबल वाइड स्क्रीन फोन लॉन्च, 16:9.5 आस्पेक्ट रेश्यो और 200MP कैमरा भी

Huawei ने दुनिया का पहला नॉन-फोल्डेबल वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन OSTA O1 Pro चीन में लॉन्च किया है। इसमें 16:9. 5 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले, Kirin 9030S प्रोसेसर, 7000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं।

Huawei ने लॉन्च किया दुनिया का पहला वाइड स्क्रीन नॉन फोल्डेबल स्मार्टफोन OSTA O1 Pro Huawei OSTA O1 Pro दुनिया का पहला वाइड स्क्रीन फोन। इसमें Kirin 9030S प्रोसेसर और 7000 mAh बैटरी है। 200MP कैमरा और HarmonyOS 7 AI फीचर्स के साथ आया।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei ने दुनिया का पहला नॉन फोल्डेबल वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Huawei OSTA O1 Pro नाम से लाया गया है, जिसके प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो गए हैं।

इस फोन की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 16:9. 5 है। हुवावे के इस फोन में 7000 mAh की बैटरी और Kirin 9030S प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

Kirin 9030S वाइड बार फोन है, जिसमें 6. 39-इंच की 1. 5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले दी गई है।

इसके स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो 16:9. 5 है। हुवावे का यह फोन Starry Black, Nebula White और Starburst Purple कलर में लॉन्च किया गया है।

इस फोन में हॉरिजन्टल डुअल कैमरा मॉड्यूल और बैक में OSTA का लोगो दिया गया है। Huawei के इस फोन को इनहाउस Kirin 9030S चिपसेट के साथ 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB के रैम और स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। हुवावे के इस फोन के बैक पैनल में 200-मेगापिक्सल 1/1.

28-इंच RYYB प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 50-मेगापिक्सल 3. 7x RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो और Red Maple लेंस दिया गया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी और 66W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

हुवावे का यह फोन HarmonyOS 7 AI Pioneer Edition पर रन करेगा। Huawei इस फोन को HarmonyOS AI फोन कह रहा है, जिसमें सिस्टम लेवल पर AI फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का यह भी कहना है कि Kirin 9030S स्मार्टफोन को हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, चिप और क्लाउड के बीच बेस्ट कोर्डिनेशन के लिए डिजाइन किया गया है।

Huawei OSTA O1 Pro के बेस वेरिएंट को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ 5,499 युआन (करीब 76,500 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन का दूसरे वेरिएंट 12GB+512GB को 6,499 युआन (करीब 90,330 रुपये), तीसरे वेरिएंट को 16GB+512GB के साथ 7,299 युआन (करीब 1,01,458 रुपये), और टॉप 16GB+1TB वेरिएंट को 8,799 युआन (करीब 1,22,309 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

फिलहाल कंपनी सभी वेरिएंट पर 200 युआन (करीब 2780 रुपये) की छूट दे रही है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,025 mAh बैटरी वाले Oppo के प्रीमियम फोन पर डिस्काउंट, 50MP का कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6,000 mAh बैटरी वाले नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा Redmi, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगी MediaTek की पावर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

1.7 लाख की कीमत में लॉन्च होगा Xiaomi का नया फोन, 12GB रैम, 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट से है लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

15,000 mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, 7 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

12GB रैम और 2nm चिपसेट वाला Samsung का Pro स्मार्टफोन, लॉन्चिंग से पहले Geekbench पर दिखाया दम

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,000mAh बैटरी वाला Lava का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, 13MP रियर कैमरा से है लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाले Motorola पर डिसंकाउंट, 6.88 इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल