गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
क्राइम अखिल भारतीय 6,681 व्यूज

मिजोरम: राजभवन में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 08:44 PM IST
मिजोरम: राजभवन में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

मिजोरम की राजधानी आइजोल में राजभवन पर ड्यूटी पर तैनात एक सीआरपीएफ कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। CRPF कांस्टेबल ने आइजोल राजभवन में आत्महत्या की। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, मामला दर्ज। डिजिटल डेस्क, आइजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है।

यहां गुरुवार सुबह राज्यपाल के आधिकारिक निवास राजभवन पर ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों , मृतक की पहचान 31 वर्षीय सुधीर स्वामी के रूप में हुई है, जो सीआरपीएफ की 225वीं बटालियन की एफ कंपनी के सिपाही थे।

वे 2023 बैच के सीआरपीएफ कर्मी थे और पिछले करीब एक साल से मिजोरम में तैनात थे। बता दें कि यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे राजभवन के गेट नंबर-2 पर हुई। ड्यूटी के दौरान उन्होंने अचानक अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली ली।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया और इसके पीछे की असली वजह क्या थी। घटना के तुरंत बाद उनके शव को आइजोल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास स्थान राजस्थान के जयपुर जिले के लिए रवाना किया जाएगा।

दूसरी ओर इस मामले में आइजोल पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई सर्विस राइफल और उनके मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ और इसके पीछे क्या कारण हो सकता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • Surat

पहले सिर काटा फिर तीन KM दूर कब्रिस्तान में फेंकी लाश, सूरत में 30 हजार रुपये के विवाद में खौफनाक मर्डर

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव ऐप पर बड़ा एक्शन: को-प्रमोटर रवि उप्पल UAE में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

क्राइम • अखिल भारतीय

खातेगांव कांड: एसआईटी पर फायरिंग कर भाग रहे आरोपित ड्राइवर गजेंद्र का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

क्राइम • अखिल भारतीय

अतिक्रमण हटाने में लापरवाही पड़ी भारी: सुप्रीम कोर्ट ने BMC आयुक्त का वेतन रोका, अवमान कार्रवाई शुरू

क्राइम • अखिल भारतीय

2 विमान, 6 प्लॉट। अनिल अंबानी ग्रुप पर ईडी का शिकंजा, 510 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

क्राइम • अखिल भारतीय

असम में लाखों की धोखाधड़ी में 6 आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच शुरू

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में नूडल्स तीखा होने पर बवाल, नशे में धुत युवकों ने असम के मजदूरों से की मारपीट; 4 गिरफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल