गुरुवार, 05 नवंबर 2026 12:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 19,091 व्यूज

200MP कैमरा वाला Motorola का नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 16GB तक रैम

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 11:00 AM IST
200MP कैमरा वाला Motorola का नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 16GB तक रैम

200MP कैमरा वाला Motorola का नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 16GB तक रैम जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला आज यानी 5 नवंबर को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Motorola Signature 27 के नाम से पेश करने वाली है।

लॉन्च से ठीक पहले डिवाइस का हैंड्स-ऑन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन देखने को मिला है। कंपनी का यह अपकमिंग फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार कैमरा और हाई-एंड प्रोसेसर के साथ मार्केट में आएगा। चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स जानते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola Signature 27 कर्व्ड ग्लास डिजाइन में आएगा, जो इसे प्रीमियम लुक देगा। फोन में 6. 8 इंच की Extreme AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है।

साथ ही ये LTPO टेक्नोलॉजी और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Tandem OLED पैनल होने वाला है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि डिस्प्ले 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकती है।

इससे तेज धूप में भी फोन की स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो जाएगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो Motorola Signature 27 में स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक UFS 4.

1 स्टोरेज मिल सकती है। डिवाइस में Android 17 मिल सकता है। कंपनी फोन के लिए 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट ऑफर कर सकती है।

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन में 50MP Sony LYTIA 910 प्राइमरी कैमरा देखना को मिल सकता है। साथ ही फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा फोन में डेडिकेटेड एक्शन कैमरा भी मिल सकता है। बैटरी को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लीक वीडियो में बड़ी बैटरी मिलने की बात कही गई है। Geekbench लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन 12GB रैम के साथ दिखाई दिया था।

अब आज होने वाले लॉन्च इवेंट में फोन की कीमत, उपलब्धता और बाकी डिटेल्स सामने आ सकती हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

गैलरी खोलने का झंझट खत्म! WhatsApp लाया Recent Media Suggestions फीचर: रिपोर्ट

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

घर या ऑफिस में कौन-सा सिम देगा सुपरफास्ट इंटरनेट? TRAI के नए Network Anubhav से मिनटों में करें चेक

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का नया प्लान: सिर्फ 15 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, एक्स्ट्रा 200MB भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

एआई की मदद से बैंकों, कंपनियों पर साइबर हमलों का खतरा बढ़ा, ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़े

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8000mAh की बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम वाले कैमरे के साथ आ सकता है Oppo का ये नया फोन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

नया AC खरीदने पर मिल रहा खास एक्सचेंज ऑफर, पुराने टीवी, फ्रिज और कूलर के बदले मिलेगा पैसा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

YouTube का नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म! नए 'Tamba' एप की डिटेल आई सामने, Android और iOS पर हो सकता है लॉन्च

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल