गुरुवार, 05 नवंबर 2026 02:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
बिजनेस अखिल भारतीय 14,306 व्यूज

तमिलनाडु के स्वामी मंदिर में लोगों ने दिल खोल कर किया दान, दो करोड़ रुपये कैश सहित सोना-चांदी की भेंट

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 01:56 PM IST
तमिलनाडु के स्वामी मंदिर में लोगों ने दिल खोल कर किया दान, दो करोड़ रुपये कैश सहित सोना-चांदी की भेंट

मंदिर में चढ़ावे की गिनती करते कर्मचारी (फाइल)। पलानी मंदिर को 2. 26 करोड़ रुपये नकद चढ़ावा मिला।

भक्तों ने 286 ग्राम सोना और 10. 752 किलो चांदी दान की। मंदिर में विदेशी मुद्रा नोट भी बड़ी संख्या में मिले।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में लोग दिल खोल कर चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान दो करोड़ से ज्यादा कैश, सोना, चांदी के अलावा विदेशी मुद्रा भी मिले है।

मंदिर प्रशासन भक्तों ने मंदिर में 2. 26 करोड़ नकद, 286 ग्राम सोना, 10. 752 किलोग्राम चांदी और 393 विदेशी मुद्रा नोट चढ़ाए हैं।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि भक्तों द्वारा दान किए गए इस चढ़ावे ने एक बार फिर मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दिखाया है। तमिलनाडु का अरुलमिगु दंडायुथपाणि मंदिर दक्षिण भारत के लोगों में गहरी आस्था का केंद्र है। यहां पर सालों भर भक्त भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए आते रहते हैं।

इस मंदिर को पलानी मुरुगन मंदिर भी कहा जाता है। राज्य के डिंडीगुल जिले के पलानी शहर में शिवगिरि पहाड़ी पर बना ये प्राचीन मंदिर काफी भव्य है। इस मंदिर की भव्यता से यहां आने वाले लोग अक्सर प्रभावित हो जाते हैं।

ये देश के काफी धनी मंदिरों में एक गिना जाता है। यहां पर भक्त दिल खोल कर दान करते हैं। ये मंदिर की शोभा इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि ये पलानी शहर में शिवगिरि पहाड़ी पर बना है।

इससे इस मंदिर का नजारा काफी मोहक और मनोरम हो जाता है। प्रसिद्ध हिंदू मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है। ये भगवान कार्तिकेय (भगवान मुरुगन) के छह पवित्र निवासों ('आरुपाड़ा वीदु') में से तीसरा और सबसे अहम स्थान माना जाता है।

यहां का पलानी पंचामृतम (केला, गुड़, घी, शहद और इलायची से बना प्रसाद) बहुत प्रसिद्ध है, जिसे भौगोलिक संकेत (GI Tag) भी मिला है। जनवरी के महीने में यहां 'थाईपुसम' का भव्य उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु यहां कांवड़ लेकर दर्शन करने आते हैं।

'आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

TDS/TCS पेमेंट की डेडलाइन: 7 नवंबर तक नहीं भरा टैक्स तो लगेगा भारी ब्याज, ऐसे करें भुगतान

बिजनेस • अखिल भारतीय

सिर्फ ₹15 में अनलिमिटेड 5G डेटा! जियो का नया धमाका, हॉटस्पॉट और स्पीड की पूरी जानकारी

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 2026: 8 नवंबर को बाजार में निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेट्रोल-डीजल के दाम: 5 नवंबर 2026 को आपके शहर में क्या है नया रेट?

बिजनेस • अखिल भारतीय

US Midterm Election के बाद भारतीय बाजार में तेजी, Nifty-Sensex के सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

बिजनेस • अखिल भारतीय

Gold Rate Today: 5 नवंबर को सोने के भाव में हलचल, जानें आपके शहर में 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

बिजनेस • अखिल भारतीय

स्मॉलकैप की चमक या लार्जकैप की सुरक्षा? 2026 में निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल